खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट... हरदोई:- सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने चौपाल लगाकर व्यापारियों व किसानों की समस्याओं को सुना...
हरदोई:- सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने चौपाल लगाकर व्यापारियों व किसानों की समस्याओं को सुना...
हरदोई 0 7 जनवरी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व मे हरदोई सवायजपुर विधानसभा की।
ग्रामसभा ज्यूरा के गांव लौकहा मे रमेश राजपूत के आवास पर चौपाल लगाकर व्यापारियों / किसानों को संबोधित किया और उनकी समस्याओं को सुना।
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने बताया समाजवादी सरकारों द्वारा प्रदेश के करोड़ों छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों,दुकानदारों व उद्यमियों के लिए कराए गए काम। चुंगी प्रथा समाप्त करना,धारा 3/7 (आवश्यक वस्तु कानून) के उत्पीड़न से मुक्ति दिलवाना,सपा सरकार में इंस्पेक्टर राज खत्म हुआ, व्यापारियों द्वारा दाखिल की जाने वाली वार्षिक विवरणी फार्म 26 को समाप्त करके इसके स्थान पर समेकित विवरणों की ।सरलीकृत व्यवस्था प्राविधानित करना ,वाणिज्य कर पंजीयन लेने वाले व्यापारियों को 5 लाख रुपये की हत्या/दुर्घटना बीमा की सुविधा और 2022 में सपा सरकार बनने पर व्यापारियों का 20 लाख रुपये का हत्या/ दुर्घटना बीमा होगा और व्यापारी सुरक्षा आयोग बनेगा। प्रदेश में चमड़ा उद्योग के विकास के लिए हरदोई संडीला व कानपुर रमाईपुर में 2000 करोड़ रुपये के निवेश से 2 लेदर पार्क योजना का शुरू करना, व्यापारियों के हितों में सैकड़ों योजनाएं चलाई गई। भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, छात्र, नौजवान सभी परेशान है।
रामज्ञान गुप्ता ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा हमारे देश का अन्नदाता परेशान है किसानों के हितों की अनदेखी करने वाला जो कृषि विधेयक भाजपा सरकार लाई है उससे किसान अपनी जमीन का मालिक न रहकर मजदूर हो जाएगा। कृषि उत्पादन मण्डी की समाप्ति और विधेयक में न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना सुनिश्चित न होने से किसान अब औनेपौने दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर होगा। समाजवादी पार्टी व्यापारियों / किसानों की आवाज दबने नहीं देगी। समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यों का बखान करते हुए उन्होंने 2022 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
इस मौके पर रमेश राजपूत, ध्रुव यादव, संजीव गुप्ता, रोहित गुप्ता, श्यामू राजपूत, धनपाल राजपूत सोनू राजपूत, मुकेश गुप्ता, शिवदयाल राजपूत, सुधीर राजपूत, शिशुपाल बर्मा, अरविंद सिंह, मोहित यादव, आनंद सिंह, विकास गुप्ता, पिन्टू गुप्ता, मन्जेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे...
डीपी सिंह चौहान संपादक खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments