Breaking News

खोज जारी है न्यूज की खास रिपोर्ट...हरदोई:- सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत पति की रास्ते में मौत पत्नी की ट्रामा सेंटर में मौत...

खोज जारी है न्यूज की खास रिपोर्ट...
हरदोई:- सड़क हादसे में दंपत्ति की मौत पति की रास्ते में मौत पत्नी की ट्रामा सेंटर में मौत.
शहर- कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर के थे रहने वाले
हरदोई: कछौना थाना इलाके में सड़क हादसे में बाइक सवार दम्पति की मौत हो गयी।हादसे में घायल युवक ने इलाज को लखनऊ जाते समय रास्ते मे जबकि उसकी पत्नी ने ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया।घटना लखनऊ हरदोई मार्ग पर तब हुई जब दम्पति अपनी रिश्तेदारी से वापस कोतवाली शहर के आजाद नगर अपने घर जा रहे थे।दम्पति की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
हरदोई की कोतवाली शहर इलाके के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 30 वर्षीय अतुल पुत्र राजू अपनी पत्नी प्रीति 26 के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी संडीला थाना क्षेत्र के अटवा भदसेन गया था।वहां से वह दोनो एक बाइक से ही अपने घर वापस आ रहे थे।कछौना इलाके के हरदोई लखनऊ मार्ग पर ग्राम रैसो के निकट अचानक एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे...
 सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सक मुकेश गुप्ता ने दोनों की हालत नाजुक देख ट्रामा सेन्टर  लखनऊ रेफर कर दिया था।लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही अतुल की मौत हो गई वही उनकी पत्नी प्रीति को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां पर प्रीति की भी मौत हो गई।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया...
डीपी सिंह चौहान *संपादक* खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments