#@खोज जारी है. न्यूज@# #@जौनपुर:- पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुलपति के विरुद्ध पत्रकारों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे@#
#@जौनपुर:- पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुलपति के विरुद्ध पत्रकारों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे@#
#@जौनपुर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया हाल में 24 वें दीक्षांत समारोह के संदर्भ में दिनांक 14 फरवरी को 11:30 बजे से कुलपति निर्मला एस मौर्या के संबोधन व पत्रकार वार्ता के पश्चात पत्रकारों से भरे खचाखच हाल में उपस्थित पत्रकारों को जलपान एवं हैंड बैग वितरित किया गया ! तत्पश्चात कुलपति आवास के परिसर में पत्रकारों को दिव्य भोजन की व्यवस्था की गई ! जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया ! इसी बीच पत्रकारों में यह कुलबुलाहट भी होती रही की संबंधित अखबारों को विज्ञापन कब मिलेगा ! जिसके द्वारा आज के पत्रकार वार्ता का समाचार छापा जाएगा ! उल्लेखनीय हैै ! कि हमेशा की तरह पिछले कई वर्षों से जनपद के लगभग डेढ़ सौ से अधिक पत्रकारों को दीक्षांत समारोह में पत्रकार वार्ता के पश्चात समाचारों को प्रकाशन करने के लिए विज्ञापन दिया जाता रहा है ! परंतु इस बार भोजन करने के उपरांत काफी देर तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि विज्ञापन कब मिलेगा कहां मिलेगा कैसे मिलेगा ! सभी लोग इस बारे में एक दूसरे से पूछते नजर आए ! काफी पूछताछ के बाद यह पता चला कि मात्र चुनिंदा कुछ लगभग 60 अखबारों के विज्ञापन जारी किए गए हैं ! बाकी को छांट दिया गया है ! अपनी छटनी से नाराज तथा प्रकाशित लिस्ट में अपना नाम, अखबार का नाम न पाकर पत्रकारों में रोष भर गया और उन्होंने कुलपति से मिलने के लिए उनके आवास का रुख कर लिया ! आवास पर जाने पर पत्रकारों के हुजूम को देखते हुए कुलपति ने मिलने से मना कर दिया ! उनके प्रतिनिधि के रूप में जो लोग आए वह पत्रकारों को संतुष्ट नहीं कर सके ! अंत में पत्रकारों को घंटों इंतजार करना पड़ा ! इसी बीच उद्वेलित पत्रकारों ने कुलपति मुर्दाबाद के नारे बुलंद करना शुरू कर दिया ! इसी दौरान विश्वविद्यालय के चौकी इंचार्ज का भी आगमन हो गया परंतु वो भी पत्रकारों को संतुष्ट करने में असफल रहे ! अंततः रोष पूर्ण वातावरण में असंतुष्ट पत्रकारों ने घर वापसी करना शुरू कर दिया ! जो कुछ भी हो पत्रकारों की यह नाराजगी जायज है अब देखना है ! की कुलपति से नाराजगी पत्रकारों कब दूर होती है@#...
जौनपुर: से ब्यूरो- डा. प्रमोद वाचस्पति खोज जारी है न्यूज चैनल हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments