Breaking News

#@हरदोई:- ईमानदारी से करें काम,लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को बक्सा नही जायेगा-आईएएस आकांक्षा राणा@#...


#@हरदोई:- ईमानदारी से करें काम,लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को बक्सा नही जायेगा-आईएएस आकांक्षा राणा@#...

#@हरदोई. अपने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को माफ नहीं किया जाएगा,उन पर विभागीय कार्यवाही अवश्य की जाएगी. यह बात जिले की नई मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से कही  अपनी पोस्टिंग के बाद विकास भवन में आयोजित सभी अधिकारियों की सामूहिक बैठक में आईएएस आकांक्षा राणा ने कही. इससे पूर्व बैठक में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों के साथ सामूहिक परिचय का क्रम पूरा हुआ@#.

#@आईएएस आकांक्षा राणा ने अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी प्रकार की योजनाओं, समाजहित के कार्यों, अपने कर्तव्यों आदि के प्रति ईमानदार रहें। यदि किसी भी अधिकारी की शिकायत उन तक आती है तो वह क्षम्य नहीं होगी@#

#@उन्होंने आगे कहा कि कोई भी अधिकारी काम करने से पूर्व उसका वर्क मैप बना ले और फिर उस पर वर्किंग शुरू करे। इस प्रकार से किए जाने वाले कार्य सफल होंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी समय किसी अधिकारी को उनके सहयोग की जरूरत पड़ती है तो वे सदैव उसके लिए तत्पर हैं@#

#@बता दें कि आईएएस आकांक्षा राणा 2017 बैच की अधिकारी हैं और इससे पूर्व वे गोरखपुर में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट व इलाहाबाद के एक तहसील में एसडीएम के पद को भी सुशोभित कर चुकी हैं. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारी व अधिकारी एक टीम बनाकर वर्क करें, जिससे सरकार की योजनाएं सार्थक मार्ग की ओर चल पड़ें@#...
डीपी सिंह चौहान "संपादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments