#@टड़ियावां/ हरदोई:- विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकरोहरी में चल रहे शतचण्डी महायज्ञ में कथा ब्यास अवधेश शरण ने भगवती की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि मां भगवती ही समस्त चर अचर की स्वामिनी हैं.@#
#@हरदोई:- मां भगवती ही समस्त ब्रम्हांड की स्वामिनी अवधेश शरण@#
#@टड़ियावां/ हरदोई:- विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकरोहरी में चल रहे शतचण्डी महायज्ञ में कथा ब्यास अवधेश शरण ने भगवती की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि मां भगवती ही समस्त चर अचर की स्वामिनी हैं. कृष्ण के गायब होने का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक बार वासुदेव पुत्र श्री कृष्ण गायब हो गए।वासुदेव ने कृष्ण को पाने के लिए देवर्षि नारद से भगवती महिमा की कथा सुनी. जिसके फलस्वरूप श्रीकृष्ण की प्राप्ति हुई. इसके साथ ही कथा श्रवण की विधि पर भी प्रकाश डाला।वहीं अपरान्ह बेला में कथा वाचक सुनील शास्त्री व पूर्णेन्दु द्वारा बबरीक की पावन कथा सुनाई गई. स्वामी राम चेतन ने भागवत समर्पण व सन्तोष जी ने राम के पावन चरित्रों का वर्णन किया. भगवती की महिमा व भगवान की भिन्न भिन्न कथाएं सुन श्रोता आनन्दित हुए।इस मौके पर आयोजक उदयराज सिंह चन्देल,मोहनीश सिंह,हृदयराज,चन्द्रराज,सूरज सिंह,गगन सिंह,लक्ष्य सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे@#
डीपी सिंह चौहान "संपादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments