#@पानी भरने के विवाद में राजमिस्त्री को पीटा, मौत@# खोज जारी है.न्यूज़/संवाददाता हरपालपुर (हरदोई) :- पानी भरने को लेकर हुए विवाद में
#@पानी भरने के विवाद में राजमिस्त्री को पीटा, मौत@#
खोज जारी है.न्यूज़/संवाददाता
हरपालपुर (हरदोई) :- पानी भरने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने बुधवार शाम को राजमिस्त्री को मारापीटा, देर रात उसकी घर में मौत हो गई...
ग्राम मलौथा निवासी लक्ष्मण राजमिस्त्री थे.स्वजन ने बताया कि लक्ष्मण बुधवार की शाम को घर के बाहर लगे सरकारी नल पर पानी भरने के लिए गया था.पानी भरने को लेकर गांव के ही छोटे, अनूप नन्हे और उनकी पत्नी से विवाद हो गया. धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया. इसके बाद आरोपितों ने लक्ष्मण पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया. बुधवार की देर रात उसकी घर में मौत हो गई. मृतक की मां ने आरोपितों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी... घटना की जानकारी पर कोतवाल दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्वजनों व ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली. कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी...
https://www.khojjarihai.hai
सवायजपुर: से : संवाददाता= अतेंद्र सिंह चौहान के साथ उपनेश सिंह खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट.
न्यूज, विज्ञापन, एवं चैनल से जुड़ने के लिए संपर्क करें...
मोबाइल नंबर0 9721175846/09793235244

No comments