विना अनुमति चुनाव प्रचार प्रसार करते एक गाड़ी सीज चालक गिरफ्तार रिपोर्ट दर्ज टड़ियावां/हरदोई
विना अनुमति चुनाव प्रचार प्रसार करते एक गाड़ी सीज
चालक गिरफ्तार रिपोर्ट दर्ज
टड़ियावां/हरदोई
गुरुवार की रात स्थानीय पुलिस द्वारा कस्बा अहिरोरी से विना अनुमति चुनाव प्रचार प्रसार करने के आरोप में एक गाड़ी को सीज कर चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की गई।
प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल 2021 गुरुवार की रात वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम वचन भारती द्वारा रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान गांव अहिरोरी में पंचायत चुनाव हेतु प्रचार प्रसार करते हुए बोलेरो गाड़ी संख्या यू पी 77 डी 3463 को देखा गया।जिसके आगे व पीछे प्रचार प्रसार हेतु जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासी भगवान दत्त तिवारी (भाई जी)झरोइया के बैनर व पोस्टर लगे हुए थे।गाड़ी चालक महिपाल पुत्र छोटेलाल निवासी गांव चुनौती मजरा करीमनगर थाना सण्डीला जनपद हरदोई से गाड़ी के कागजात व प्रचार प्रसार की अनुमति के बारे में पूछा गया।तो दिखाने में असमर्थ रहा।अतएव चालक व प्रत्यासी भगवान दत्त के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा अपराध संख्या 50/21धारा 188 भा द वि के तहत अभियोग दर्ज किया गया।वहीं गाड़ी के कागजात न होने के कारण गाड़ी को एम बी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है...

No comments