#@मास्क लगाकर नामांकन कराएं दावेदार: डीएम@# खोज जारी है.न्यूज़ /संबादाता
#@मास्क लगाकर नामांकन कराएं दावेदार: डीएम@#
खोज जारी है.न्यूज़ /संबादाता
हरदोई:- पंचायत चुनाव में शनिवार से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान मास्क लगाए दावेदारों को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश दिलाया जाए. नामांकन के दौरान भीड़ न लगने दी जाए. ये निर्देश शुक्रवार को डीएम अविनाश कुमार ने दिए...
डीएम ने विकास खंड सांडी के संवेदनशील ग्राम सखेड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिलग्राम के पूर्व माध्यम विद्यालय जरौली शेखपुर के मतदेय स्थल व ब्लॉक पर बैरिकेडिंग, नामांकन पत्र विक्रय, अदेयता प्रमाण पत्र आदि के लिए की गईं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया...
उन्होंने उप जिलाधिकारी अतुल प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि कोविड-19 को देखते हुए अधिक भीड़ न लगने दी जाए. उम्मीदवारों आदि से मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं.नामांकन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने दें...
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्र में आने वाले दबंग, आपराधिक एवं अराजकतत्वों को पहले से पाबंद करा दें. जिला मजिस्ट्रेट ने मतगणना केंद्र नरपत सिंह इंटर कॉलेज माधौगंज का निरीक्षण किया...
मतगणना स्थल पर पुलिस एवं कर्मचारियों के ठहरने, विद्युत, पेयजल व शौचालय आदि व्यवस्था कराने के साथ मतगणना के संबंध होने वाली अन्य व्यवस्थाओं को पहले से ठीक कराने के निर्देश दिए...
जोनल मजिस्ट्रेटों को समझाएं गए दायित्व
नामांकन प्रक्रिया का लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जोनल मजिस्ट्रेटों सहित अन्य अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी समझाईं. विकास भवन सभागार में गुरुवार शाम हुई बैठक उन्होंने खान-पान, लेखन सामग्री व प्रपत्र, मेडिकल किट, मीडिया प्रबंध, वेब कास्टिंग, मतपत्र व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था, रूट चार्ट, बूथ निर्माण, विद्युत, नेट, फोटोग्राफी, बैरिकेडिंग व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा भी की...
https://www.khojjarihai.com
सवायजपुर: से : संवाददाता= अतेंद्र सिंह चौहान के साथ उपनेश सिंह खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट.
न्यूज, विज्ञापन, एवं चैनल से जुड़ने के लिए संपर्क करें...
मोबाइल नंबर0 9721175846/09793235244

No comments