Breaking News

#@हरदोई:- आज कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित विवरण पर एक रिपोर्टट@#


#@हरदोई:- आज कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित विवरण पर एक रिपोर्टट@#

#@03. एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 10 मई 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 05 बजे तक 1706 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में 51 पॉजीटिव केस पाये गये। आज जनपद में 272 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। होम आइसोलेटेड 795 लोगो को कॉल की गयी जिसमें 457 लोगो से वार्ता हुई। वार्ता करने के उपरान्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आज 116 व्यक्तियों को होम आईसोलेट किया गया तथा होम आईसोलेशन में रखे गये लोगो की कुल संख्या 9823 है। आज जनपद में कुल क्रियाशील कन्टेनमेन्ट जोन 428 है जिसमे से 28 नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है तथा 29 कन्टेनमेन्ट जोन खत्म किये गये है। 105684 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। समस्त नगरीय निकायों की 126 टीमों द्वारा 175 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य किया कराया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 89 टीमो द्वारा 98 गॉवो में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। थानों द्वारा मास्क तथा कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन न करने वाले 156 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852237627 तथा 05852234629 पर सम्पर्क कर सकते है@#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments