Breaking News

हरदोई:- कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित विवरण पर एक रिपोर्ट...




हरदोई:- कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित विवरण पर एक रिपोर्ट...
हरदोई : एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 16 मई  को प्रातः 8.00 बजे से सायं 5 बजे तक 1902 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में 83 पॉजीटिव केस पाये गये। आज जनपद में 64 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। होम आइसोलेटेड 712 लोगो को कॉल की गयी जिसमें 454 लोगो से वार्ता हुई। वार्ता करने के उपरान्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आज 78 व्यक्तियों को होम आईसोलेट किया गया तथा होम आईसोलेशन में रखे गये लोगो की कुल संख्या 631 है। आज जनपद में कुल क्रियाशील कन्टेनमेन्ट जोन 275 है जिसमे से 31 नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है तथा 37 कन्टेनमेन्ट जोन खत्म किये गये है। 140093 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। समस्त नगरीय निकायों की 123 टीमों द्वारा 186 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य किया कराया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 76 टीमो द्वारा 88 गॉवो में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। थानों द्वारा मास्क तथा कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन न करने वाले 620 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852237627 तथा 05852234629 पर सम्पर्क कर सकते है@#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments