Breaking News

#@दिल्ली:- मोदी कैबिनेट में फेरबदल का काउंटडाऊन शुरू, दिल्ली में नेताओं का लगने लगा जमावड़ा, कल शाम 6 बजे शपथ समारोह@# 06/ 07 / 021 मोदी कैबिनेट में फेरबदल का काउंटडाऊन शुरू, दिल्ली में नेताओं का लगने लगा जमावड़ा, कल शाम 6 बजे शपथ समारोह@#


#@दिल्ली:- मोदी कैबिनेट में फेरबदल का काउंटडाऊन शुरू, दिल्ली में नेताओं का लगने लगा जमावड़ा, कल शाम 6 बजे शपथ समारोह@# 06/ 07 / 021 मोदी कैबिनेट में फेरबदल का काउंटडाऊन शुरू, दिल्ली में नेताओं का लगने लगा जमावड़ा, कल शाम 6 बजे शपथ समारोह@#

#@नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की कवायद अंतिम चरणों में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम तक शपथ ग्रहण भी हो सकता है। इसके लिए दिल्ली में बड़े नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 30 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है@#

#@मध्य प्रदेश से भाजपा के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया,महाराष्ट्र से नारायण राणे और असम से सर्वानंद सोनोवाल भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। ऐसे में कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित चेहरों की तस्वीर साफ होती जा रही है@#

#@इधर पशुपति नाथ पारस के भी पटना से दिल्ली जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच NDA में शामिल JDU ने डिमांड रखी है कि उसे कैबिनेट में अपने 4 मंत्री चाहिए। कुछ मंत्रालय तो जगह भी खाली हो गए हैं जैसे केंद्रीय मंत्री- थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है@#

*इधर बन रहे ये समीकरण:*

#@दिल्ली : भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कैबिनेट में मध्यप्रदेश कोटे की सीट खाली हो गई है। बताया जा रहा है कि थावर चंद गहलोत के जाने से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए कैलाश विजयवर्गीय, दिनेश त्रिवेदी और जितिन प्रसाद की दावेदारी बन रही है। इनमें से यदि कोई राज्यसभा पहुंचा तो उसे भी मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फेरबदल में महिलाओं की संख्या वर्तमान के मुकाबले बढ़ सकती है@#

*इन 5 फैक्टर पर रहेगा जोर*
@#मिली जानकारी से पता चला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैसे अपने मंत्रिमंडल को आकार दे सकते हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार में किन-किन बातों पर जोर रहेगा। सरकार के शीर्ष सूत्रों से उन 5 फैक्टर के बारे में पता चला है, जो मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए अहम हैं@#

#@सरकार में युवा मंत्रियों को लाया जाएगा@#

#@राज्यों के अनुभवी चेहरों को शामिल किया जाएगा@#

#@पूर्व मुख्यमंत्रियों और प्रशासन से जुड़े लोग कैबिनेट में शामिल होंगे@#

#@महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा@#

#@कैबिनेट में अधिक पेशेवर होंगे##

#@इसके अलावा मंत्रिमंडल में राज्यों के प्रतिनिधित्व और चुनावी राज्यों में जातिगत समीकरण पर भी जोर दिया जाएगा। साथी दलों को साधने के लिए भी तैयारी की गई है। पता चला है कि पश्चिमी यूपी, नॉर्थ बंगाल, कोंकण क्षेत्र से मंत्री हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में ओबीसी का 25% हिस्सा हो सकता है। 10-10 चेहरे दलित और आदिवासी समुदाय से होंगे@#

#@दिल्ली: इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के नेता पशुपति पारस भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके अलावा जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष आरसीपी सिंह भी दिल्ली में हैं। संभावितों में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, महाराष्ट्र के नन्दुरबार से सांसद हिना गावित, भाजपा महासचिव व राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव, ओड़िशा से राज्यसभा के सदस्य अश्विनी वैष्णव के नाम शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि जदयू ने केंद्र में दो कैबिनेट, दो राज्य मंत्री यानी कुल चार मंत्रियों के पद मांगे हैं। 2022 के चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश से चार मंत्री बनाए जा सकते हैं। अपना दल मुखिया अनुप्रिया पटेल भी मोदी सरकार में जगह पा सकतीं हैं। पिछली सरकार में मंत्री रहे शिवप्रताप शुक्ला को फिर मौका मिल सकता है। हालांकि,सकलदीप राजभर, रमापति राम त्रिपाठी, हरीश द्विवेदी, रवि किशन, जितिन प्रसाद का नाम दावेदारों में चल रहा है। उत्तर प्रदेश के दलित नेता रामशंकर कठेरिया या विनोद सोनकर में से किसी एक को मोदी सरकार में जगह मिल सकती है@#

डीपी सिंह चौहान "संपादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments