Breaking News

#हरदोई:- कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे समाजसेवी राजवर्धन सिंह- मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था की बैठक में की घोषणा, कार्यकर्ताओं ने मिशन 2022 के लिए भरी हुंकार, राजवर्धन भइया अबकी बार#

#हरदोई : मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने अपने संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू भैया को सवायजपुर विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ाने का एलान कर दिया है। सवायजपुर क्षेत्र में मंगलवार को हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में सामूहिक रूप से इस बात का निर्णय लिया गया है। संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संस्था के कामकाज से प्रभावित होकर चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। संस्था प्रदेशअध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आग्रह का स्वागत करते हुए आभार जताती है#

#हरदोई : गौरतलब है कि सवायजपुर विधानसभा कार्यालय पर मंगलवार को मिशन आत्मसंतुष्टि संस्था की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में कांग्रेस नेतृत्व के निर्णय पर रायशुमारी हुई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए सर्वसम्मति से 2022 में अपने संरक्षक को पूरे दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि मिशन आत्मसंतुष्टि के कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं। उनकी रायशुमारी के बाद यह तय किया गया है कि कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता लेकर चुनाव के लिए शंखनाद किया जाए। उन्होंने बताया कि जल्द ही औपचारिक सदस्यता लेकर लखनऊ से हरदोई जिला कार्यालय तक विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके बाद सवायजपुर विधानसभा के प्रत्येक ग्रामसभा में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में नारे लगाए कि सवायजपुर को मजबूरी है, राजू भैया जरूरी है। इस दौरान प्रधान पुष्पेंद्र कुमार,पूर्व प्रधान सन्तोष अवस्थी,पूर्व प्रधान देवेश शुक्ला,क़दीर शाह,रीता सिंह,पुष्पा सिंह,दीपिका कुशवाहा,पृथ्वीराज सिंह,सुरेश मिश्रा,राजेश सिंह,अरविन्द सिंह,धर्म सिंह,भीम सिंह,इन्दरेश सिंह,गौतम सिंह,नीरज बाजपेई,राम जी मिश्रा,राजा भैय्या,अनूप सिंह,मोनू सिंह,आमिर मंसूरी व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments