Breaking News

#हरदोई:- सदर में सपा बसपा बिगाड़ेगी भाजपा का खेल # जातीय समीकरण में भाजपा तीसरे पायदान पर#



#हरदोई:- सदर में सपा बसपा बिगाड़ेगी भाजपा का खेल#

#जातीय समीकरण में भाजपा तीसरे पायदान पर# 

#हरदोई : लगभग 40 वर्ष में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी राजनीतिक दल ने हरदोई की विधानसभा 156 सदर सीट पर डमी प्रत्यासी नही उतारे है।जातीय समीकरण व पूर्व के चुनावी नतीजों पर नज़र डालें तो भाजपा तीसरे पायदान पर नज़र आ रही है लेकिन फिर भी राजनीति सम्भवनाओ का खेल है#

#बसपा का दलित वोटबैंक बसपा के साथ मजबूती से खड़ा है और जो किन्ही कारणों बस बिखर गया है वह 18 फरबरी को मायावती की रैली के बाद बसपा के पक्ष में एक जुट हो जाएगा ऐसा कयास लगाया जा रहा है। चूंकि बसपा प्रत्यासी ब्राह्मण जाति से है इस कारण ब्राह्मण बसपा के पक्ष में मतदान कर सकता है जो भाजपा के लिए परेशानी का सबब हो सकता है। और जिस प्रकार से राजबख़्स सिंह को टिकट न मिलने के कारण क्षत्रिय समाज भाजपा से नाराज है इस कारण यह वोटबैंक सपा के साथ आ गया है#

#ब्राह्मण व जाटव बाहुल्य ग्रामसभाओं में बसपा को व पासी ,मुस्लिम,व यादव बाहुल्य ग्रामसभाओं में सपा को समर्थन मिल रहा है।सपा के साथ पासी समुदाय,मुस्लिम समुदाय, व यादव समाज मजबूती से खड़ा है।वही बसपा के साथ जाटव व ब्राह्मण मजबूती से खड़ा है।इस कारण सपा व बसपा दोनो ही पार्टियां भाजपा का खेल बिगाड़ रही है#

#वर्ष 2017 में पासी ,मुस्लिम व यादव समुदाय के दम पर ही हरदोई की 156 विधानसभा में सपा भाजपा को परास्त कर पाई थी।लेकिन वर्ष 2022 के चुनाव में पासी ,मुस्लिम व यादव यह तीनो वोटबैंक सपा के साथ है।सपा व बसपा के प्रत्यासी भाजपा के लिए मुश्किल पैदा कर रहे है#
#जातीय समीकरण के हिसाब से जमीनी हकीकत में भाजपा तीसरे पायदान पर नज़र आ रही है भाजपा तीसरे पायदान पर इसलिए नज़र आ रही है क्योंकि अभी तक भाजपा सदर सीट से जीत नही दर्ज कर पाई है। वर्ष 2017 में प्रचंड लहर के बाबजूद भाजपा दूसरे व बसपा तीसरे पायदान पर रही थी।
 वर्ष 2012 के चुनाव में बसपा दूसरे पायदान पर व सपा प्रथम पायदान पर व भाजपा तीसरे पायदान पर थी।
वर्ष 2002 व 2007 के चुनाब में सपा प्रथम व बसपा दूसरे पायदान रही थी#
#जातीय समीकरण के हिसाब से भाजपा की राह आसान नही है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments