#हरदोई:- ग्राम सरैया के पूर्व प्रधान सर्वेन्द्र गुप्ता अधिकारियों की मिलीभगत से दबंगई में नहीं होने दे रहा पंचायत घर का निर्माण#
#हरदोई:- ग्राम सरैया के पूर्व प्रधान सर्वेन्द्र गुप्ता अधिकारियों की मिलीभगत से दबंगई में नहीं होने दे रहा पंचायत घर का निर्माण#
#हरदोई : पूर्व प्रधान सरैया वर्चस्व के चलते वर्तमान प्रधान को नहीं करने दे रहा गांव में विकास कार्य#
#हरदोई : सुरसा ब्लॉक के सरैया गांव के पूर्व प्रधान द्वारा पंचायत घर का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन चुनाव हारने के बाद पूर्व प्रधान सर्वेन्द्र गुप्ता ने पंचायत घर का निर्माण कार्य रुकवा दिया। वर्तमान प्रधान ने कोशिश की तो सर्वेन्द्र गुप्ता ने राजनीतिक दवाब में कार्य नहीं होने दिया गया। प्रधान ने बताया कि पूर्व में सेक्रेटरी मो. जावेद ने स्टीमेट के बजाय एमबी फाइल बना दी है। जिसकी शिकायत प्रधान मृदुभावना ने सेक्रेटरी अमरेश पांडेय व बीडीओ से की। उसके बाद भी पूर्व प्रधान सरैया सर्वेन्द्र गुप्ता के दवाब में वर्तमान प्रधान को एमबी फाइल नहीं दी जा रही है। जिसकी वजह से पंचायत घर का कार्य अधूरा लटका है। और पूर्व प्रधान सर्वेन्द्र गुप्ता राजनैतिक रसूख के चलते प्रधान को कार्य कराने में रोड़ा अटका रहा है। वर्तमान प्रधान मृदुभावना को बीडीओ राजनैतिक दवाब के चलते कार्य नहीं करने दे रहे है। प्रधान ने शिकायती पत्र के माध्यम से 21.11.2021 को सीडीओ से कार्य शुरु कराये जाने की मांग की थी। लेकिन बीडीओ के हीला-हवाली बरतने के चलते अभी तक प्रधान को एमबी फाइल नहीं मिल पाई है। और पंचायत भवन करीब 01 वर्ष बीतने के बाद भी बनकर तैयार नहीं हो पाया है। प्रधान मृदुभावना ने 04 माह पूर्व सीडीओ से शिकायत की जिसे सम्बंधित अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिसके चलते प्रधान ने अभी तक सरैया गांव में कोई विकास कार्य नहीं करा पाया है। जिससे सरैया ग्राम पंचायत में विकास कार्य का सूखा पड़ गया है, और विकास कार्य में सरैया सबसे पीछे पायदान पर नजर आ रहा है। प्रधान के मुताबिक विकास कराने की कोशिश की जाती है तो पूर्व प्रधान सर्वेन्द्र गुप्ता की शह पर बीडीओ कार्य नहीं करने देते है। जिससे पूर्व प्रधान सर्वेन्द्र गुप्ता के हौसले बुलंद हो गए है।
पूर्व प्रधान सर्वेन्द्र गुप्ता दबंग किस्म का व्यक्ति है, और वर्तमान में सुरसा से जिला पंचायत सदस्य है। जिसने अपने प्रधानी कार्यकाल के दौरान जमकर भ्रष्टाचार किया है। सरैया ग्राम पंचायत के एक तालाब को 04 भागो में बांट कर 08 बार पैसा निकाला है। और सरकारी धन का बंदरबांट कर शासन की मंशा का जमकर मज़ाक बनाया है। पूर्व प्रधान सर्वेन्द्र गुप्ता पर राजनीतिक रसूख के चलते अधिकारी कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे है। हालांकि वर्तमान प्रधान ने कहा कि आलाधिकारियों से उम्मीद है कि जाँच कर दबंग प्रधान पर कार्रवाई करेंगे। और सरैया ग्राम पंचायत में रुके हुए विकास कार्यों को शुरु करवाने का फरमान जारी करेंगे। जिससे सरैया गांव में भी भाजपा सरकार की मंशा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर विकास की गंगा बहेगी। अब देखने वाली बात यह होंगी कि पूर्व प्रधान सर्वेन्द्र गुप्ता द्वारा किए गये भ्रष्टाचार की जाँच कर अधिकारी क्या कार्रवाई करेंगे। यह तो आने वाला समय ही बताएगा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments