#हरदोई:- पौधरोपण कर संकल्प 1000 ने मनाया जन्मदिन#
#हरदोई:- पौधरोपण कर संकल्प 1000 ने मनाया जन्मदिन#
#हरदोई:- पौधरोपण कर संकल्प 1000 ने मनाया जन्मदिन#
#नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा ने केक कटवाकर मनाया जन्मदिन#
#हरदोई : जनपद में पौधारोपण कर एक अलग पहचान बना चुकी सामाजिक संस्था संकल्प 1000 ने आज पुनः जनपद के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं दृष्टि दोष विशेषज्ञ कर्ण सिंह राणा का जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया। संस्था के संस्थापक श्याम जी गुप्ता ने बताया कि प्रिय छोटे भाई कर्ण लगातार समाजिक कार्यों में संलिप्त रहते हैं और आज उनका शुभ जन्मोत्सव है इस खुशी में संकल्प 1000 परिवार उनको शुभकामनाएं देता है और उनके जन्मोत्सव को हम सभी ने पौधारोपण कर मनाया है#
#वहीं हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल पहुंचकर केक कटवाकर कर्ण सिंह राणा को जन्मदिन की बधाई दी#
#युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं दृष्टि दोष विशेषज्ञ कर्ण सिंह राणा ने बताया कि वो प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिन 5 पौधे रोपित कर मनाते हैं इस वर्ष संकल्प 1000 की ओर से ये आयोजन किया गया उसके लिए मैं नगर पालिका अध्यक्ष एवं संकल्प 1000 की पूरी टीम समेत आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट करता हूँ#
#इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, आलोकिता श्रीवास्तव, अजीत शुक्ला, प्रशांत गुप्ता नितिन, शुभम प्रताप सिंह तोमर, नीरज पांडे, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments