Breaking News

#हरदोई:- उत्कृष्ट प्रशिक्षण हेतु खिलाड़ी, प्रशिक्षक पद के लिए 22 अप्रैल तक करें आवेदन#


#हरदोई:- उत्कृष्ट प्रशिक्षण हेतु खिलाड़ी, प्रशिक्षक पद के लिए 22 अप्रैल तक करें आवेदन#

#हरदोई : उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ०प्र० के अधीन शासन द्वारा संचालित आवासीय क्रीडा छात्रावासों में 16 खेलों ( हॉकी, तैराकी, वालीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रकेट, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, बाक्सिंग हैण्डबाल जूडो एवं तीरन्दाजी) के 44 छात्रावास में उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता के दृष्टिगत 50 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों को मानदेय रू0 1.50 लाख प्रतिमाह पर प्रशिक्षण हेतु आबद्ध किये जाने के सम्बन्ध में स्वीकृति प्रदान की गयी है। उपरोक्त के क्रम में वर्ष 2022-23 में खेल विभाग के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में 16 खेलों में 44 आवासीय क्रीडा छात्रावासों में प्रशिक्षण देने हेतु जनपद हरदोई के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी / प्रशिक्षक आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय, हरदोई से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर पूर्णरूप से तैयार कर दिनांक 22-04-2022 की सायं 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं, उन्होने बताया कि खेल योग्यता में खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय खेलो यथा ओलम्पिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स एशियन गेम्स एवं वर्ल्डकप / वर्ल्ड चौम्पियनशिप (प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली) में प्रतिभाग किया हो तथा उपरोक्त प्रतियोगितओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को वरीयता दी जायेगी।पद्यमश्री खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार ध्यानचन्द्र पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी / प्रशिक्षक अथवा ऐसा प्रशिक्षक जिसने ओलम्पिक गेम्स, विश्वकप / एशियन गेम्स / कामनवेल्थ गेम्स में सम्मिलित भारतीय टीम को प्रशिक्षण दिया हो उन्हे प्राथमिकता प्रदान की जायेगी व शैक्षिक योग्यता स्नातक तक हो#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments