Breaking News

#हरदोई:- 6- ग्राम पंचायतों में दो माह से ग्राम सचिव न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित#


#हरदोई:- 6- ग्राम पंचायतों में दो माह से ग्राम सचिव न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित#


#हरदोई : विकास खण्ड कछौना की छः ग्राम सभा में दो माह से सचिव की नियुक्ति न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित है। ग्राम प्रधानों ने पूरे मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा से की है। विधायक ने उच्च अधिकारियों को निर्देश देकर शीघ्र ग्राम सचिव की नियुक्ति का निर्देश दिया। बताते चलें विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभाएं गौहानी, गौरी खालसा, खजोहना, मेढ़ौआ, धटिंगणा, मुसलमाना बाद आदि ग्राम सभाओ को ग्राम सचिव ज्ञान सिंह देख रहे थे। उन्हें गंभीर बीमारी किडनी खराब होने के कारण इलाज हेतु दो माह से मेडिकल पर चले गए हैं। दो माह से ग्राम सचिव की इन ग्रामों सभाओं में नियुक्ति न होने के कारण ग्राम सभा के विकास कार्य प्रभावित है। ग्रामीण परिवार रजिस्टर नकल, जन्म, मृत्यु, प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं। वही भीषण गर्मी के कारण ग्राम सभा में ज्यादातर इंडिया मार्का नल खराब पड़े है। इंडिया मार्का नल सही न होने के कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट हो गया है। सबसे ज्यादा अस्थाई गौ-आश्रय स्थल संचालन में ग्राम प्रधानों को दिक्कत हो रही है। ग्राम सभाओं के विकास कार्य प्रभावित चल रहा है। ग्राम प्रधानों ने पूरे मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा से की। विधायक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों को से बात कर ग्राम सचिव को नियुक्त करने का निर्देश दिया। इस समस्या के संदर्भ में खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल ने बताया ग्राम सचिव की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर भेज दिया गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर ग्राम सचिव की तैनाती होगी। इस समस्या के संदर्भ में जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया सचिव तैनाती की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments