Breaking News

#उन्नाव:- संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद उन्नाव में सम्बन्धित विभागों द्वारा किये जा रहे सौपें गये कार्य#

#उन्नाव:- संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद उन्नाव में सम्बन्धित विभागों द्वारा किये जा रहे सौपें गये कार्य#

#उन्नाव : जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में जिला मलेरिया अधिकारी श्री रमेश चंद्र यादव ने बताया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत अचलगंज द्वारा संचारी रोगों से बचाव के सम्बंध की जा रही कार्यवाहियों का निरीक्षण आज जिला मलेरिया अधिकारी श्री रमेश चंद्र यादव एवं अधिशासी अधिकारी श्री नागेश दुबे द्वारा किया गया#
#निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कार्मिकों को जरूरी निर्देश दिए गए कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 02 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद में संचालित किया जाएगा, जिसमे स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज/ग्राम्य विकास, सूचना विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, उद्यान सहित अन्य विभागों द्वारा समन्वित रूप से कार्यवाही संपादित करायी जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी ने सभी विभागों के कर्मिकों को निर्देशित किया कि उनके द्वारा अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की जो कार्य योजना तैयार कर जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय को प्रेषित की गई है, उसके अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा इस अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रतिदिन अपने क्षेत्रों में घरों का भ्रमण करेंगी तथा बुखार के रोगियों की सूची, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची तथा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करें। ए0एन0एम0 के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने कहा कि संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फागिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरा के पास की झाड़ियों की सफाई, सूअर बाड़ो की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत कार्य सुनिश्चित किया जाए। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की साप्ताहिक समीक्षा विभाग वार जिलाधिकारी महोदय द्वारा की जा रही है#
#नगरीय और ग्रामों में संचारी रोग की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। नगरपालिका/नगरपंचायत क्षेत्रांे एव ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई एन्टीलार्वा/फॉगिंग की गतिविधियों को प्रमुखता से कराया जा रहा है#

खोज जारी है.,24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments