#हरदोई:- बेनीगंज - आर0टी0आई0 कानून के आदेशों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां -सुनील वैश्य#
#हरदोई:- बेनीगंज - आर0टी0आई0 कानून के आदेशों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां -सुनील वैश्य#
#आर0टी0आई0 कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर सूचनाएं उपलब्ध कराने का किया आग्रह#
#हरदोई:- बेनीगंज - नगर पंचायत बेनीगंज मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी सुनील वैश्य राधे-राधे आर0टी0आई0 एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय जिला अधिकारी हरदोई से दिनांक 31 दिसंबर 2018 को आवेदन पत्र देकर 2 बिंदुओं की सूचनाएं मांगी थी। जोकि सन 1990 से लेकर आज तक की सरकारी योजनाओं की अहर्ता की पात्रता क्या है? एवं अंत्योदय राशन कार्ड को तीन बार ऑनलाइन किया गया था, परंतु दिनांक 4 फरवरी 2020 को पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड जारी कर दिया गया। अंत्योदय कार्ड की अहर्ता की पात्रता क्या है? अधिशासी अधिकारी बेनीगंज तथा क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक संडीला द्वारा ससमय वांछित सूचनाएं आवेदक को नहीं उपलब्ध कराई गई एवं प्रथम अपील पर सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई।जिसके लिए आर0टी0आई0 कानून के तहत दूसरी अपील राज्य सूचना आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ में प्रेषित की गई थी। जिसकी पिछली सुनवाई दिनाँक 8 दिसंबर 2021 को राज्य सूचना आयोग लखनऊ में हुई थी। जिसमें अधिशाषी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा दोनों बिंदुओ की जो सूचना उपलब्ध कराई गई थी।वह भ्रामक व गुमराह करने के साथ ही कूट रचित है। जिससे कि उक्त आर0टी0आई0 एवं सामाजिक कार्यकर्ता असंतुष्ट है।
उक्त आर0टी0आई0 एवं सामाजिक कार्यकर्ता राधे- राधे ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति अधिशासीअधिकारी बेनीगंज तथा क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक संडीला को प्रेषित कर दिया था।परंतु आज तक सूचनाएं नहीं भेजी गई हैं।जबकि इस अपील की सुनवाई दिनांक 25 मई 2022 को होना प्रस्तावित है। परंतु अधिशासी अधिकारी बेनीगंज तथा कार्यालय जिला अधिकारी हरदोई राज्य सूचना आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा पारित आदेशों की खुली धज्जियां उड़ा रहे हैं।जो कि इस राष्ट्र के लिए अत्यंत घातक का विषय बनता जा रहा है। साथ ही लोक सेवकों की निरंकुशता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है#
#सामाजिक कार्यकर्ता ने संबंधित सी0पी0आई0ओ0 से आग्रह आयोग लखनऊ के शत-प्रतिशत अनुपालन मे सूचनाएं प्रदान करवाने की बात कही है। वहीं पर उक्त शिकायत पत्र के संबंध में जिलाधिकारी हरदोई को आइजीआरएस व क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक संडीला को आईजीआरएस के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है#
#इस संबंध में नगर पंचायत बेनीगंज के अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि आर0टी0आई0 सूचना अधिनियम 2005 के तहत कोई भी नागरिक यदि सूचना प्राप्त करना चाहता है।तो मेरे द्वारा उसे विधिक रूप से सूचनाएं मुहैया करवाई जाएंगी#
#उक्त प्रार्थना पत्र वास्ते जब क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक संडीला दिवाकर सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों से जानकारी लेने की बात कही#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments