#हरदोई:- शाहाबाद - नगर पालिका परिषद के तानाशाही पूर्ण रवैए से नागरिकों में आक्रोश#
#हरदोई:- शाहाबाद - नगर पालिका परिषद के तानाशाही पूर्ण रवैए से नागरिकों में आक्रोश#
#हरदोई:- शाहाबाद - समाजसेवी /अधिवक्ता एवं भारत विकास परिषद के सचिव बसंत गुप्ता "मानव" ने कहा है कि शाहाबाद में जब जब होंगी समस्याएं आम जनता की,तब तब होगे समाधान के प्रयास हमारे#
#शाहाबाद में नगर पालिका परिषद शाहाबाद के द्वारा चलाए जा रहे गैर विधिक अतिक्रमण अभियान के वावत शाहाबाद के व्यापारियों व जनता के साथ मिलकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी शाहाबाद सौरभ दुबे को दिया ,जिसके वावत उपजिलाधिकारी शाहाबाद ने आम जनमानस को यह भरोसा दिलाया,शाहाबाद के किसी व्यापारी व जनमानस के साथ अन्याय नहीं#
#होगा ,उपजिलाधिकारी ने यह भी बताया कि अब एक एक सड़क को चिन्हाकित कर अतिक्रमण हटाया जाएगा व जो नोटिस आम जनमानस को जारी किए गये है उनसे भयभीत न हों अब नोटिसों का उपजिलाधिकारी स्वयं संज्ञान लेंगे।ज्ञापन दाताओं में खतीव अहमद खां,रामजी गुप्ता,गोपाल गुप्ता,अशफाक खां, खालिद,सुवीन,राजेश गुप्ता सिपला,एवं तमाम व्यापारी और नागरिक शामिल रहे।यहां उल्लेखनीय है कि अल्हापुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार,सफाई निरीक्षक दीपक कुमार, नातिक एवं असद हुसैन खां के तानाशाही पूर्ण रवैए से उपजे असंतोष ने नगर पालिका परिषद के प्रशासन को हिलाकर रख दिया है।यहां नागरिकों का आरोप है कि अमीरों को छोड़कर सिर्फ गरीबों पर कहर बरपाना कहां का न्याय है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र दल

No comments