#हरदोई:- निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में 20 जून तक शतप्रतिशत दर्ज करायेंः-जिलाधिकारी#
#हरदोई:- निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में 20 जून तक शतप्रतिशत दर्ज करायेंः-जिलाधिकारी#
#हरदोई : जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों से कहा है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद के समस्त ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में शतप्रतिशत दर्ज कराने हेतु 20 जून 2022 तक विशेष अभियान चलाया जायेगा#
#उन्होने कहा है कि 26 मई 2022 तक समस्त राजस्व, तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार कर खतौतियों को पढ़ा जायेगा तथा लेखपाल द्वारा वरासरत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर ऑनलान भरा जायेगा, 27 से 31 मई तक क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा ऑनलाइन जांच की जायेगी तथा 01 से 07 जून तक राजस्व निरीक्षक जांच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया करेगें और 08 से 14 जून तक राजस्व निरीक्षक के नामान्तरण आदेश को दर्ज करन के बाद खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर पर दर्ज कराया जायेगा और 15 से 17 जून तक जिलाधिकार द्वारा प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारी से इस आशय का प्रमाण पत्र लिया जायेगा कि कोई भी प्रकरण दर्ज होना अवशेष नही हैं और अभियान के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक तहसील के 10 प्रतिशत राजस्व ग्रामों को रैंण्डमली चिहिन्त कर अपर जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा इस तथ्य की जांच कराई जायेगी कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण दर्ज होने से बचा नहीं हैं और इसी तरह जनपद की प्रगति रिपोर्ट 31 मई, 10 जून एवं 20 जून 2022 को निर्धारित प्रारूप पर परिषद की बेवसाइड पर फीड की जायेगी#
#उन्होने निर्देश दिये है कि निर्विवादित उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज कराने हेतु चलाये जाने वाले विशेष अभियान में व्यक्तिगत विशेष रूचि लेकर शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें और प्रगति सूचना प्रत्येक दिन अनिवार्य रूप से फीड कराये व आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराये#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments