#हरदोई:- अनाधिकृत व बिना मानचित्र बने आवास एवं अन्य भवन स्वामियों से शमन शुल्क जमा कराने के निर्देश#
#हरदोई:- अनाधिकृत व बिना मानचित्र बने आवास एवं अन्य भवन स्वामियों से शमन शुल्क जमा कराने के निर्देश#
#आवासीय एवं अन्य प्रकार के निर्माण की एनओसी प्राप्त होने के बाद मानचित्र स्वीकृत करेंः- अविनाश#
#हरदोई : कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत विनियमित क्षेत्र हरदोई बोर्ड की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उप जिलाधिकारी/प्रभारी नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र दीक्षा जैन को निर्देश दिये कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम के साथ नगर पालिका सीमा और आस-पास 41 ग्रामों को सम्मिलित करते हुए अनाधिकृत एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराये बने आवासीय एवं अन्य प्रकार के भवन स्वामियों को नोटिस उपलब्ध कराते हुए शासन द्वारा निर्धारित शमन शुल्क जमा करायें#
#बैठक में जिलाधिकारी ने एसडीएम से कहा कि नये आवासीय एवं अन्य प्रकार के निर्माण हेतु आने वाले आवेदन पत्रों पर शासन द्वारा नवीन दर से शुल्क जमा करायें तथा आवासीय एवं अन्य प्रकार के निर्माण प्रारम्भ होने से पहले अग्नि शमन, प्रदूषण आदि संबंधित विभागों से एनओसी अवश्य प्राप्त करने के उपरान्त ही मानचित्र की पत्रावली स्वीकृत के लिए प्रस्तुत करें। बैठक में सरकुलर रोड मार्ग पर कामर्शियल/सीमेपल्कश निर्माण मानचित्र स्वीकृत के सम्बन्ध में प्रस्तुत पत्रावली के सम्बन्ध में नियम प्राधिकारी दीक्षा जैन ने जिलाधिकारी को बताया कि उक्त मानचित्र के निर्माण के सम्बन्ध में सहयुक्त नियोजक, अग्नि शमन, जिला पंचायत, सहायक श्रमायुक्त, नगर पालिका, जल निगम, लोक निर्माण एवं विद्युत विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया है#
#उक्त निर्माण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मानचित्र आवेदन करने वाले श्री अक्षय अग्रवाल से कहा निर्माण होने के बाद सड़क पर वाहन आदि के आवाजाही के व्यवधान उत्पन्न हो इसके लिए वाहन आदि खड़ा करने हेतु किराये पर प्लाट लेकर पार्किंग की व्यवस्था करायें। अमृत योजना के अन्तर्गत एम0एस0 बिल्डकॉन प्रा0लि0 द्वारा तैयार किये गये प्रारूप हरदोई महायोजना 2031 पर प्रस्तावित विचलन के समायोजन के सम्बन्ध में बनाये गये मानचित्र को जिलाधिकारी ने स्क्रीन के माध्यम से देखा तथा अधिकारियों को निर्देश दिये प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कार्यवाही करें। जिबैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत स्वाती जैन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रवि शंकर शुक्ला आदि संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments