#हरदोई:- बी.एस.एन.एल ने नए उद्यमियों के साथ दूरसंचार व्यापार में भागीदारी हेतु एक नए व्यापारिक ढांचे की शुरूआत की है = अरविन्द कुमार मौर्य मण्डल अभियन्ता ( ऑपरेशन ) मो०-9451775751 से भी संपर्क स्थापित कर सकते है#
#हरदोई:- बी.एस.एन.एल ने नए उद्यमियों के साथ दूरसंचार व्यापार में भागीदारी हेतु एक नए व्यापारिक ढांचे की शुरूआत की है = अरविन्द कुमार मौर्य मण्डल अभियन्ता
( ऑपरेशन ) मो०-9451775751 से भी संपर्क स्थापित कर सकते है#
#हरदोई:- 17.05.2022 बीएसएनएल ने नए उद्यमियों के साथ दूरसंचार व्यापार में भागीदारी हेतु एक नए व्यापारिक ढांचे की शुरूआत की है । यह व्यवसाय PCO की भांति रिवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर आधारित है , रिवेन्यू शेयरिंग के कई मॉडल उपलब्ध है जिससे रिवेन्यू शेयरिंग अधिकतम 50 % तक है । इसमें उद्यमियों को बीएसएनएल की ओर से ऑप्टिकल फाइबर आधारित तीव्र गति की इन्टरनेट सेवा भारत फाइबर में व्यापारिक भागीदारी बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है । इस योजना में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बीएसएनएल छोटे उद्यमियों को अपने ऑप्टिकल लाइन उपकरण को किसी भी दूरभाष केंन्द्र या उनके द्वारा चयनित स्थान पर लगाने की अनुमति देगा एवं इस उपकरण के माध्यम से व्यापारी उपभोक्ताओं को हाई - स्पीड इन्टरनेट कनेक्शन दे सकगें जिसमें असीमित लैंडलाइन कॉलिंग की सुविधा सम्मिलित है । बीएसएनएल की यह योजना नगरों में पहले से चल रही है जिसका विस्तार अब कस्बों और गाँवों में किया जा रहा है जिससे कि छोटे कस्बों और दूर - दराज के क्षेत्रों में भी उच्च गति की इन्टरनेट सेवाओं का विस्तार हो सके , और उनको डिजिटल समर्थ बनाया जा सके । साथ में भारत नेट के माध्यम से भी नए उद्यमी सुरसा , टोडरपुर , मल्लावां , शाहाबाद , सण्डीला , भरावन , कोथावां , कछौना , पिहानी , माधोगंज , साण्डी , भरखनी एवं हरियावां ब्लाकों में भी रिवेन्यू शेयरिंग के आधार पर हाई स्पीड इन्टरनेट कनेक्शन दे सकेंगे । इसके लिए हरदोई शहर में :- विकास वर्मा ( अवर दूरसंचार अधिकारी -9455004422 ) , संडीला , भरावन , कोथावां एवं कछौना में, अरूणेश चन्द्र ( मण्डल अभियन्ता -9450912212 ) शाहाबाद , टोडरपुर , भरखनी , पिहानी , हरियावा , एवं सुरसा में , श्री आशीष कुमार ( अवर दूरसंचार अधिकारी - 9451122615 ) , माधोगंज , साण्डी एवं मल्लावां में , विकास वर्मा ( अवर दूरसंचार अधिकारी -9415563360 ) से संपर्क स्थापित करें। साथ ही, सलिल कुमार जनरल मैनेजर सीतापुर मो०- 9450701786, आलोक कुमार द्विवेदी उपमहाप्रबन्धक ( प्रचालन ) मो०- 9450509617, अरविन्द कुमार मौर्य मण्डल अभियन्ता ( ऑपरेशन ) मो०-9451775751 से भी संपर्क स्थापित कर सकते है#
डीपी सिंह चौहान "संपादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments