#हरदोई:- कछौना - कछौना पुलिस ने एक होण्डा अमेज कार सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल#
#हरदोई:- कछौना - कछौना पुलिस ने एक होण्डा अमेज कार सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल#
#हरदोई:- कछौना - कछौना पुलिस ने एक होण्डा अमेज कार सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल#
#हरदोई:- कछौना - कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कछौना पुलिस ने चोरी की एक होण्डा अमेज कार बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है#
#पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बघौली के निकट पर्यवेक्षण में थाना कछौना पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक होण्डा अमेज कार बरामद कर चोरी की घटना का खुलासा किया हैं। सोमवार को कछौना पुलिस संदिग्ध वाहन चैकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर द्वारा सटीक सूचना दी गयी कि शिवांश त्रिपाठी द्वारा दिल्ली से एक होण्डा अमेज कार फर्जी नम्बर प्लेट डी०एल० 10 सी०के० 4794 चोरी कर बेचने की फिराक में है, जो कार को लेकर गौसगंज रोड़ से कलौली गांव की तरफ आ रहा है। मुखबिर की इस सूचना पर कछौना पुलिस व क्राइम टीम द्वारा कार एवं कार चालक को पकड़ने की योजना बनायी गयी। डबल नहर के पास जैसे ही कार पहुंची पुलिस को देखकर कार चालक कार को पीछे की तरफ मोड़ने लगा, तभी तत्परता दिखाते हुये पुलिस टीमों द्वारा कार चालक को घेर कर दबोच लिया। कार चालक ने पूछताछ में अपना नाम शिवांश त्रिपाठी पुत्र विनय त्रिपाठी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी आवास विकास कालोनी कोतवाली शहर, हरदोई बताया। शिवांश से कार के कागज मांगे जाने पर वह कागज दिखाने में असमर्थ रहा। पुलिस को शक होने पर ई० चालान ऐप की मदद से कार का चैसिस नं0 डाला गया, तो ज्ञात हुआ कि कार नं0 डी०एल० 9सी०ए०डब्ल्यू० 6749 तथा वाहन स्वामी का नाम अनुभव त्रिपाठी पुत्र श्याम बाबू त्रिपाठी निवासी 3डी० फ्लोर मसूदपुर नयी दिल्ली पर पंजीकृत है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उपरोक्त शिवांश त्रिपाठी ने जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि मैने यह कार 20 दिन पूर्व शिवमंदिर पार्किंग मसूदपुर, दिल्ली से चुराई है, और मैं यह कार हरदोई लाकर बेचने वाला था, पकड़े जाने के डर से मैने कार का नम्बर प्लेट बदल दिया था। अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताकर सोमवार को हिरासत में ले लिया गया। उक्त के चोरी के सम्बन्ध में कछौना में धारा 41/411/468 में मामला पंजीकृत किया गया हैं। उक्त होण्डा अमेज कार के सम्बन्ध में थाना बसतकुज नार्थ, साउथ वेस्ट दिल्ली में धारा 379 का मामला पंजीकृत है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...



No comments