#हरदोई:- मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, आज से पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता, गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की मिलेगे सब्सिडी,लोगों ने जताई खुशी#
#हरदोई:- मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, आज से पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता, गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की मिलेगे सब्सिडी,लोगों ने जताई खुशी#
#हरदोई : केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। इससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी है। नए रेट आज से लागू होंगे। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्यों को एक्साइज ड्यूटी कम करने की सलाह दी थी#
#वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर पर इस साल 200 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। एक परिवार को साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे। इसका फायदा 9 करोड़ परिवारों को मिलेगा। इससे पहले, केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।
सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर करीब 1 लाख करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि वह भी वैट में कटौती करें और जनता को राहत दें। उन्होंने खासतौर पर उन राज्यों को दाम घटाने के लिए कहा है जिन्होंने नवंबर 2021 में वैट में कटौती नहीं की थी#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments