Breaking News

#हरदोई:- पिहानी - तो क्या यहां कागजों पर पकड़े जा रहे मवेशी, कस्बे में जगह जगह घूम रहे अन्ना पशुओं से लोग परेशान#


#हरदोई:- पिहानी - तो क्या यहां कागजों पर पकड़े जा रहे मवेशी, कस्बे में जगह जगह घूम रहे अन्ना पशुओं से लोग परेशान#

#हरदोई:- पिहानी - लगता है सरकार के आदेश का कोई ज्यादा फर्क पिहानी नगर पालिका पर नही पड़ रहा है। शायद यही कारण है कि कस्बे में अभी तक जगह जगह अन्ना पशुओं का आतंक कायम है। लोगों का कहना था कि शायद यहां कागजो पर ही अन्ना पशु पकड़े जा रहें है#
#हाल ही में उच्चाधिकारियों ने नगर पालिका और नगर पंचायतों को आदेशित किया था कि कस्बों में घूम रहे अन्ना पशुओं को गोशाला में भेजा जाए। एक दिन खानापूरी भी हुई कुछ मवेशी पकड़े गए और फोटोबाजी भी हुई लेकिन फिर सब ठंडा हो गया। लोगों का कहना था कि गली मोहल्लों में घूम रहे आवारा सांड हादसों को दावत दे रहे हैं लेकिन जिम्मेदार इससे बेखबर बने हुए है। लोगो ने बताया कि घरों से निकलने में काफी डर लगता है,बच्चों को बाहर भेजते समय यही चिंता लगी रहती है कि कहीं कोई सांड के हमले में घायल न हो जाए#
#इस संबंध में जब नगर पालिका परिषद पिहानी के अधिशासी अधिकारी अहिवरन लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया अभी तक तीस आवारा पशु पकड़े गए हैं और क्षेत्र की गौशाला उमर सेडा में भिजवाया है आगे भी आवारा जानवरों पकड़ने का कार्य चलता रहेगा#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments