Breaking News

#हरदोई:- स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे है विविध उत्पाद#



#हरदोई:- स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे है विविध उत्पाद#


#हरदोई:- स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे है विविध उत्पाद#

#हरदोई : डीसी एनआरएलएम विपिन चौधरी ने बताया है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा विविध उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद के दो स्वयं सहायता समूहों ने स्वच्छ शौचालयों की साफ-सफाई के लिए। स्वच्छता सामग्रियों का उत्पादन शुरू किया है। दानों समूहों को जनपद के विकास खण्डों का आवंटन करते हुए ग्राम पंचायतों के लिए सामुदायिक शौचालय के रख-रखाव हेतु अधिकृत स्वयं सहायता समूहों को स्वच्छता सामग्री की आपूर्ति शुरू कराई जा चुकी है। जय श्री माता आजीविका स्वयं सहायता समूह, शिरोमन नगर, विकास खण्ड-टोडरपुर को विकास खण्ड-टोडरपुर, शाहाबाद, हरियावां, पिहानी, टडियावां, अहिरोरी, कछौना, सण्डीला और भरावन में स्वच्छता सामग्री की आपूर्ति के लिए आवंटित किया गया है। इसी तरह लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह इटौरिया, विकास खण्ड बावन को विकास खण्ड बावन, सुरसा बिलग्राम, माधौगज, मल्लावां, साण्डी, हरपालपुर, भरखनी, कोथावां और बेहन्दर में स्वच्छता सामग्री आपूर्ति हेतु आवंटित किया गया है। जय श्री माता आजीविका स्वयं सहायता समूह शिरोमन नगर, टोडरपुर को 172 ग्राम पंचायतो से स्वच्छता सामग्री का आर्डर प्राप्त हो चुका है जिसमें से 145 ग्राम पंचायतों को सामग्री की आपूर्ति की जा चुकी है है। इसी प्रकार लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह, इटौरिया को 173 ग्राम पंचायत से स्वच्छता सामग्री आपूर्ति का आदेश मिला है जिसके सापेक्ष 64 ग्राम पंचायतों को आपूर्ति की जा चुकी है। शेष की आपूर्ति की जा रही है। स्वच्छता सामग्रियों में ट्वायलेट क्लीनर, फ्लोर क्लीनर, फिनायल, हार्पिक, एसिड, झाडू स्टिक वाला पोंछा, वाइपर, मास्क आदि का निर्माण और आपूर्ति समूह द्वारा की जा रही है। निश्चित रूप से इस कार्य से न केवल ग्राम पंचायतों को गुणवत्ता पूर्ण सामग्री, सही दाम पर प्राप्त हो रही है बल्कि इससे स्वयं सहायता समूहों को भी आय का एक नया स्त्रोत मिल गया है। इससे समूहों में आत्म विश्वास की वृद्धि हुई है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments