#हरदोई:- टड़ियावां - नहर में नहाने गये युवक की डूबकर मौत#
#हरदोई:- टड़ियावां - नहर में नहाने गये युवक की डूबकर मौत#
#हरदोई : टड़ियावां - थाना क्षेत्र से गुजरी शारदा नहर में सोमवार की दोपहर नहाने गया युवक डूबा,ग्रामीणों की मदद से शव की तलाश जारी#
#बताते चलें कि कस्बा टड़ियावां निवासी अभिषेक वर्मा 26 वर्ष उर्फ भालू पुत्र रामसागर अपने चचरे भाई अतुल वर्मा उर्फ पप्पी व बहनोई के साथ सोमवार की दोपहर आई आंधी पानी के बाद गाँव के पास से गुजरी शारदा नहर में नहाने गये थे। वही नहर में नहाते समय अभिषेक वर्मा उर्फ भालू अचानक डूब गया। साथ में गये चचरे भाई अतुल वर्मा उर्फ पप्पी व बहनोई ने शोर गुल किया और घरवालों को सूचना दी। घटना पर पहुँचे परिजनों व ग्रामीणों की मदद से तलाश जारी की लेकिन काफ़ी तलाश के बाद भी शव नही मिल सका, इस बीच परिजनों ने जिला प्रशासन एवं नहर विभाग व पुलिस को सूचना दी। सूचना के काफी समय बीतने पर घटना पर पहुँचे नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय कानून गो,लेखपाल जो फोटोशूट कराकर परिजनों से बिना मिले व घटना की वगैर पड़ताल किये वापस लौटे व वही पुलिस प्रशासन की तरफ चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह पड़ताल के बाद वापस लौट गए तो वही उनके अन्य पुलिस कर्मी घटना पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए तमाशा देखते रहे। हालांकि युवक का शव तलाश करने के लिए प्रशासन की कोई मद्दत नही मिली हैं। खबर लिखे जाने तक शव की तलाश नही हो सकी थी#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments