#हरदोई:- लंबित किस्तों को जारी करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएः-अविनाश कुमार#
#हरदोई:- लंबित किस्तों को जारी करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएः-अविनाश कुमार#
#हरदोई : शोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना को लेकर सभी अधिशासी अधिकारियों व बैंक प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लंबित किस्तों को जारी करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए। एलडीएम जेपी सिंह को निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई की जाए। स्ट्रीट वेंडर को लोन देने में तेजी लायी जाए। सभी स्ट्रीट वेंडरों की जगह निर्धारित कर पेमेंट हेतु क्यूआर कोड दिए जाएं। प्रत्येक नगर पालिका व नगरपंचायत में वेंडिंग व नॉन वेंडिंग जोन निर्धारित किये जायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी व बैंकों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments