#हरदोई:- श्री श्याम कीर्तन मोहम्मदी के आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन#
#हरदोई : साईं म्यूजिकल ग्रुप के तत्वाधान में मोहम्मदी(खीरी) में आयोजित होने वाले भव्य खाटू श्री श्याम संकीर्तन के आमंत्रण पत्र का विमोचन आज रेलवेगंज दुलीचंद्र चौराहे पर श्री खाटू श्याम मंदिर हरदोई में किया गया।
कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन रेलवेगंज के प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी भगवान दास अग्रवाल ने प्रथम आमंत्रण पत्र श्री खाटू श्याम प्रभु को आमंत्रण पत्र समर्पित कर किया। विमोचन के अवसर पर उपस्थित श्री श्याम परिवार मोहम्मदी के सदस्यों ने बताया कि 30 मई को आयोजित होने वाले भव्य संकीर्तन महोत्सव में कई प्रसिद्ध गायक अपनी प्रस्तुति देंगे जिनमे मुम्बई से इशरत जहां, नोयडा से राम कुमार लक्खा, शाहजहापुर से विशाल राज, हरदोई से भजन गायिका स्मृति मिश्रा अपने भजनों के माध्यम से श्री श्याम प्रभु को रिझायेगे#
#इस अवसर पर श्याम मंदिर हरदोई की तरफ से नीरज अग्रवाल ने सभी आगुन्तको को श्याम पट पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गौरव अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अमन सिंह, भोजपुरी गायिका वंदना गुप्ता , साईं म्यूजिकल ग्रुप के सुनील त्रिवेदी, उमेश मिश्रा, सौरभ गुप्ता आदि उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments