Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर - गोशालाओं की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश, उप जिलाधिकारी ने किया गौशाला का निरीक्षण#

#हरदोई:- सवायजपुर - उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह ने शोमवार को संझारा ग्राम में स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान एवं गोपालक मौके पर मौजूद थे तथा 25 गोवंश मौके पर मौजूद थे। पेयजल की व्यवस्था के संबंध में पूछने पर ग्राम प्रधान द्वारा यह बताया गया कि विद्युत का कनेक्शन नहीं होने के कारण गोवंश आश्रय स्थल में लगे सरकारी हैंडपंप से हाथ के द्वारा पानी पिलाया जाता है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने तत्काल ही एसडीओ एवं जेई को दूरभाष पर निर्देशित किया कि वह कल स्थल का निरीक्षण कर विद्युत कनेक्शन के संबंध में तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ हरे चारे के संबंध में ग्राम में स्थित चरागाह की भूमि जो कि मौके पर खाली है, में हरा चारा बोने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि गोशालाओं की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाये#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments