#हरदोई:- कोथावां - किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को किया गया जागरूक#
#हरदोई:- कोथावां - किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को किया गया जागरूक#
#हरदोई:- कोथावां - किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को किया गया जागरूक#
#हरदोई:- कोथावां - किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को किया गया जागरूक#
#पायोनियर 27 पी 37 हर हाल बेमिसाल- डॉ विनय कुमार#
#हरदोई:- कोथावां - विकासखंड कोथावां क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरारी के आर0 के0 एच0 पी0 गैस एजेंसी पर किसान गोष्ठी का आयोजन कर पायोनियर 27पी37 धान के बारे में सैकड़ों किसानों को उपज के बारे में जागरूक किया। यह जानकारी हरदोई ट्रेटरी मैनेजर डॉ राजीव कुमार व ब्लॉक कोथावां प्रतिनिधि डॉ विनय कुमार ने दी। किसान गोष्ठी में मौजूद किसानों को पायोनियर ताज,किसान सम्मान प्रमाण पत्र,अंगवस्त्र, दीवार घड़ी, स्टील ग्लास व जलपान कराकर सम्मानित किया गया।
विकासखंड के ग्राम पंचायत क्षेत्र के कई गांव से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उक्त किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए हरदोई ट्रेटरी मैनेजर राजीव कुमार ने पायोनियर 27पी37 धान की बेहतर उपज की रेख देख व बीज आदि के बारे में सरलता पूर्वक समझाया। वहीं पर सैकड़ो की संख्या में मौजूद किसानों ने अनेका अनेक फसलों व तकनीकी कृषि के बारे में जानकारी ली। आगामी आने वाली खरीफ की फसल में धान की उपज के बारे में बताते हुए कहा की धान की नर्सरी उत्पन्न करने के लिए 1 एकड़ में लगभग 5 किलो बीज बोना पड़ता है। जबकि वहीं पर 5 किलो बीज से उत्पन्न नर्सरी से लगभग 20 से 25 बीघा धान की फसल को लगाकर बेहतर उपज की जा सकती है। इसका उत्पादन प्रति एकड़ के हिसाब से लगभग 40 से 45 क्विंटल किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विगत वर्ष में कार्डेवा कंपनी से पायोनियर 27पी37 धान की अधिकतम उपज करने वाले किसानों में 8 किसानों को पायोनियर का ताज, अंग वस्त्र, किसान सम्मान पत्र,दीवार घड़ी,स्टील ग्लास व जलपान कराकर सम्मानित किया गया।इनके अतिरिक्त वहीं पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद किसानों को जलपान करने के साथ-साथ स्टील ग्लास से उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोनू सिंह, मोनू सिंह, राम चंद्र, रामकृपाल, इंदल यादव, शिवम सिंह, अनिल शर्मा, राममूर्ति,सचिन आदि सहित सैकड़ों किसान भाई मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...



No comments