#हरदोई:- जिला पंचायतराज अधिकारी गिरीश चन्द्र द्वारा जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण#
#हरदोई:- जिला पंचायतराज अधिकारी गिरीश चन्द्र द्वारा जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण#
#हरदोई:- जिला पंचायतराज अधिकारी गिरीश चन्द्र द्वारा जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण#
#केयरटेकर, सफाई कर्मी, सचिव, प्रधान व एडीओ पंचायत के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश#
#हरदोई : शासन के निर्देशों के क्रम मे शनिवार को जिला पंचायतराज अधिकारी गिरीश चन्द्र के द्वारा जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम मे उनके द्वारा विकासखंड हरपालपुर के ग्राम दयालपुर मे सचिवालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सचिव द्वारा कायाकल्प का कार्य नहीं कराया गया है।ग्राम सचिवालय मे ग्राम वासियों का सामान व भूसा भरा पाया गया। इसकों लेकर सचिव के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया।
इसके उपरान्त डीपीआरओ ने विकासखंड हरपालपुर के ग्राम पंचायत कठेठा के सचिवालय का निरीक्षण किया। यहा उन्होंने सचिव को ग्राम सचिवालय की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उनके द्वारा विकासखंड साड़ी मे ग्राम पंचायत मयोदा जल्पीपुर के सचिवालय का निरीक्षण किया गया। विकासखंड साड़ी में ही ग्राम पंचायत बरौलिया के सचिवालय पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि 6 महीने से एडीओ पंचायत तथा सचिव द्वारा कोई कार्य नही कराया गया है। इसको लेकर दोनों को नोटिस निर्गत की गयी।
डीपीआरओ ने बताया कि विकासखंड सुरसा के ग्राम पंचायत सथरा मे सामुदायिक शौचालय प्रातः 9.30 बजे बंद पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आज केयरटेकर नहीं आई और सामुदायिक शौचालय भी नही खुला। शौचालय पर न ही केयरटेकर का नाम व फोन नंबर लिखा है और न ही खुलने व बंद होने का समय अंकित है। सचिव पंचायत नेहा द्वारा कभी निरीक्षण नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां कोई स्वच्छता सामग्री नहीं है और यह कभी-कभी खुलता है। गम्हरिया ग्राम में सामुदायिक शौचालय बना है तथा सफाई कर्मी कभी-कभी आता है। गलियों में गंदगी व्याप्त है। इसको लेकर डीपीआरओ ने केयरटेकर, सफाई कर्मी, सचिव, प्रधान व एडीओ पंचायत के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत पकरा सैदापुर विकासखंड सांडी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सचिवालय एवं सामुदायिक शौचालय अधूरा बना है। एडीओ पंचायत द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। डीपीआरओ गिरीश चन्द्र ने कहा कि औचक निरीक्षण की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी तथा लापरवाही बरतने वालों के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही होगी#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments