Breaking News

#हरदोई:- जनपद के समस्त ब्लॉकों में समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रथम ब्लॉक दिवस’ का आयोजन किया गयाः-जिलाधिकारी#


#हरदोई:- जनपद के समस्त ब्लॉकों में समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रथम ब्लॉक दिवस’ का आयोजन किया गयाः-जिलाधिकारी#


#हरदोई:- जनपद के समस्त ब्लॉकों में समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रथम ब्लॉक दिवस’ का आयोजन किया गयाः-जिलाधिकारी#

#हरदोई : आम जनमानस की समस्याओ का निस्तारण करना शासन व प्रशासन का प्रमुख लक्ष्य हैः-अविनाश कुमार#

#हरदोई : जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आम जनमानस के सहायतार्थ शनिवार को जनपद के समस्त 19 ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रथम ब्लॉक दिवस’ का आयोजन किया गया।जिसमें ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ब्लॉक दिवस में ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों से जुड़े प्रकरणों/शिकायतों पर शिकायतकर्ता व संबंधित निस्तारणकर्ता अधिकारी के बीच संवाद स्थापित कर सभी समस्याओं का समाधान किया गया। लोगों को ब्लॉक से संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आमजनमानस के प्रार्थना पत्रों को स्वीकार किया गया जिन्हें निस्तारण हेतु संबंधित विभाग/अधिकारी को प्रेषित किया गया। इसी क्रम मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार स्वयं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ माधौगंज ब्लाक मे आयोजित ब्लाक दिवस मे पहुंचे। यहां उन्होंने फरियादियों की समस्यायें सुनकर समयान्तर्गत उनके निस्तारण के सम्बन्ध मे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ब्लाक दिवस का आयोजन आज से प्रत्येक माह दूसरे और चौथे शनिवार को होगा। जिसमे आम जनमानस की अधिक से अधिक शिकायतों का निस्तारण करना शासन व प्रशासन का प्रमुख लक्ष्य है#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments