#हरदोई:- जनपद की सभी तहसीलों मे सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस#
#हरदोई:- जनपद की सभी तहसीलों मे सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस#
#हरदोई:- जनपद की सभी तहसीलों मे सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस#
#हरदोई : शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों मे तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सण्डीला मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित तहसील समाधान दिवस मे लोगों से रूबरू होते हुये जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण मे पारदर्शिता गुणवत्ता एवं समय बद्वता का ध्यान रखा जाये#
#इसी क्रम मे तहसील सदर मे उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन की अध्यक्षता मे तहसील समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमे कुल प्राप्त 48 शिकायतों मे से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। प्राप्त शिकायतों मे राजस्व, पूर्ति, व पुलिस विभाग की शिकायतें शामिल रही। सवायजपुर तहसील मे उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह की अध्यक्षता मे तहसील समाधान दिवस हुआ जिसमे 32 शिकायतें प्राप्त हुयी तथा 03 का मौके पर निस्तारण करते हुये शेष का जल्द निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। तहसील बिलग्राम मे तहसील समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा की अध्यक्षता मे हुआ जिसमे प्राप्त 35 शिकायतों मे से कुल 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुये शेष के निस्तारण के सम्बन्ध मे त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। तहसील शाहाबाद मे भी उप जिलाधिकारी शाहाबाद सौरभ दुबे की अध्यक्षता मे तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमे कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुयी जिन्हें पंजिकृत करते हुये सम्बन्धित को निस्तारण हेतु उपलब्ध कराया गया।
तहसील समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारियों ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्ता युक्त ढग से किया जाये इस कार्य मे किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाये। इस अवसर पर राजस्व, पुलिस व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments