#हरदोई:- समुचित सफाई व्यवस्था न मिलने पर सफाई नायक का वेतन रोकने के निर्देश#
#हरदोई:- समुचित सफाई व्यवस्था न मिलने पर सफाई नायक का वेतन रोकने के निर्देश#
#हरदोई : शासन के निर्देशों के क्रम में बुधवार को हरदोई के वैटगंज के वार्ड संख्या 17 व 26 में अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी द्वारा सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर समुचित सफाई व्यवस्था न मिलने के कारण सफाई नायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।अपर जिलाधिकारी ने लोगों को सफाई को लेकर जागरूक भी किया और कहा कि अपने आस-पास सफाई रखकर कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। इस अवसर पर नगर पालिका टीम उनके साथ मौजूद रही#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments