Breaking News

#हरदोई:- कोथावां - नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी कोथावां ने संभाली कमान#


#हरदोई:- कोथावां - नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी कोथावां ने संभाली कमान#

#हरदोई : कोथावां - जनपद हरदोई के विकास खण्ड कोथावां के पूर्व में खण्ड शिक्षा अधिकारी रहे विनय कुमार मिश्रा का स्थानांतरण ग़ैर जनपद में होने के कारण शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने कार्यवाहक खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहाबाद शशांक रघुवंशी को कमान सौंपी गई थी।वहीं पर दिनाँक 25 मई 2022 बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बेनीगंज पर नवागंतुक खण्ड शिक्षा अधिकारी कोथावां अजीत प्रताप सिंह ने कार्य भार ग्रहण किया है। इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री अजय कुमार सिंह, ब्लाक अध्यक्ष प्रभाशंकर, ब्लाक मंत्री विनोद कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष अरविन्द प्रताप सिंह आदि ने माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षक राहुल कुमार, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार व सुधीर कुमार सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments