#हरदोई:- मल्लावां -सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करेंः- मुकेश निगम, बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश#
#हरदोई:- मल्लावां -सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करेंः- मुकेश निगम, बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश#
#हरदोई:- मल्लावां -सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करेंः- मुकेश निगम, बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश#
#हरदोई:- मल्लावां - अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुकेश निगम ने बताया है कि नगर पालिका परिषद मल्लावां में पूर्व सूचना के आधार पर थाना कोतवाली मल्लावां में व्यापारियों के साथ तहसीलदार बिलग्राम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें शासन के दिशानिर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। अधिशाषी अधिकारी ने बताया है कि सार्वजनिक, एवं व्यक्तिगत रूप से नोटिस तामील करायी गई है। लोगों से चर्चा कर संवाद किया गया सभी से अपील की गई कि 2018 में जो अतिक्रमण हटाया गया था यदि किसी ने पुनः अतिक्रमण कर लिया है उसे तत्काल हटा लें इसके अतिरिक्त सभी अतिक्रमण कारी बुधवार तक स्वयं हटा लें पथ विक्रेताओं को चिन्हित वेंडिंग जोन मे विस्थापित कराया जायेगा बडे चौराहे पर अनाधिकृत रूप से खडे होने वाहनो के लिये सण्डीला रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास, बिलग्राम के तरफ़ स्वराज आश्रम के पास, बांगरमऊ की तरफ़ विजय द्वार के सामने फुटपाथ, राघव पुर रोड पर रामलीला ग्राउंड, वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत करने का सुझाव दिया गया तथा व्यापरियों से अपील की गयी सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग न करें तथा नगर पालिका से लाइसेंस बनवा कर ही व्यापार करें नाला नाली की सफाई युद्ध स्तर पर करवाई जा रही है यदि किसी के द्वारा अतिक्रमण किया गया हो तो तत्काल हटा लें निर्धारित अवधि के उपरांत उच्च अधिकारियों के स्तर पर बैठक कर तिथि निर्धारित करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी जिसमें आने वाला व्यय भार निर्धारित रीति के अनुसार अतिक्रमणकारी से वसूला जाएगा।बैठक में प्रभारी निरीक्षक थाना मल्लावां पुलिस दल बल के साथ ,नगर पालिका के कर्मचारीगण, मीडिया बंधु श्री रियाज़ अहमद,श्री अनुराग मिश्र आदि श्री नीलेश गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल अपने पदाधिकारीगणों के साथ श्री गजेन्द्र, श्री अशोक राठौर, श्री सगीर, श्री इश्हाक आदि सदस्य गण एवं अतिक्रमणकारी तथा अन्य नागरिक उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments