#हरदोई:- बिलग्राम - नायब ज्योती वर्मा की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन#
#हरदोई:- बिलग्राम - नायब ज्योती वर्मा की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन#
#हरदोई:- बिलग्राम - शोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वावधान में माननीया सचिव (पुर्ण कालिक) अलका पांडे जी के कुशल निर्देशन में तहसील बिलग्राम में स्थाई लोक अदालत के लाभ विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति वर्मा व खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती शैलबाला श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया जिसमें लीगल एड क्लीनिक आशीष तिवारी के द्वारा शिविर में बताया गया। कि स्थाई लोक अदालत में जनहित सेवाओं से संबंधित विवादों का निपटारा पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर होता है स्थाई लोक अदालत में विवाद के निपटारे के लिए पक्षकारों के द्वारा आवेदन करने पर सबसे पहले उनके मध्य उत्पन्न हुए विवाद को आपसी सुलह समझौता के आधार पर पूर्ण प्रयास किया जाता है तथा पीएलबी प्रेमचंद्र ने शिविर में बताया कि स्थाई लोक अदालत एक सुलह समझौता का वैकल्पिक मंच है तथा सिविल न्यायालयों में मुकदमों के बढ़ते बोझ को कम करने के उद्देश्य से स्थाई लोक अदालतों की स्थापना की गई के संबंध में विस्तृत रूप से शिविर में जानकारी दी गई । जिसमें तहसील व ब्लाक के कर्मचारी व ग्रामवासी तथा पराविधिक स्वंय सेवक, प्रेमचंद्र, उमेश दोहरे,आनन्द कुमार, सोनपाल सिंह,वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments