Breaking News

#हरदोई:- पिहानी - जहानीखेड़ा- हनुमान भक्तों ने जेठ के दूसरे मंगल को जगह जगह किया भंडारा#


#हरदोई:- पिहानी - जहानीखेड़ा- हनुमान भक्तों ने जेठ के दूसरे मंगल को जगह जगह किया भंडारा#

#हरदोई : पिहानी - जहानीखेड़ा - जेठ के दूसरे मंगलवार को बाला जी के भक्तों ने पुड़ी, सब्जी व बूंदी का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर राहगीरों ने पुड़ी,सब्जी और बूँदी का प्रसाद खाकर बाला जी महाराज के  जयकारे लगाए#
#जेठ के दूसरे मंगलवार को कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से बाला जी महाराज की आरती और पूजन के साथ भण्डारा प्रारंभ हुआ। क्षेत्र के जहानीखेड़ा में श्रीनिवास ने  पुड़ी,सब्जी के साथ बूंदी का प्रसाद बालाजी के भंडारे में वितरित किया। इसके साथ ही सआदत नगर और पिहानी कस्बे में भी प्रसाद वितरित कर बाला जी महाराज का गुणगान किया गया। इस अवसर पर जहानीखेड़ा में पूड़ी सब्जी,बूंदी का प्रसाद वितरण हुआ। राघवेंद्र, अनुज,अनूप,राधेश्याम मौर्य, रामनिवास, सत्यपाल,रामसेवक, दुर्गेश, प्रवीण आदि मौजूद रहे। हनुमान जी की पूजा अर्चना व कन्याभोज के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments