#हरदोई:- टड़ियावां - सांसद ने किया नवनिर्मित गोशाला का उद्घाटन#
#हरदोई:- टड़ियावां - सांसद ने किया नवनिर्मित गोशाला का उद्घाटन#
#हरदोई:- टड़ियावां - सांसद ने किया नवनिर्मित गोशाला का उद्घाटन#
#हरदोई : टड़ियावां - सांसद जयप्रकाश रावत द्वारा अपने निवास आवास विकास हरदोई में अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद किया गया तथा लोगों की जनसमस्याओं को सुना गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जनता की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा हमारा प्रथम दायित्व है। इसके अतिरिक्त सांसद ने बाबूपुर कचनारी ब्लॉक टड़ियावां विकास खंड के बाबूपुर कचनारी में नवनिर्मित गौशाला का उदघाटन किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि गोसेवा एक बहुत पुण्य का काम है, समाजसेवी लोगों को इस पुण्य कार्य मे आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में लगातार नयी गोशालाओं की स्थापना का कार्य चल रहा है। जल्द ही हम लोग जनसहयोग से समस्त निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने में सफल होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सोनपाल, प्रदीप पाठक, अमित वर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी आकाश पाल, सचिव राकेश, प्रधान रहीम पुर संतीश वर्मा, मेवाराम, सूरज पाठक, नफीस नेता हारून प्रधान झूनी सिंह बबलू सिंह किंदर लाल, शिवकुमार, संजय वर्मा, ऋषभ गुप्ता, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments