#हरदोई:- बेनीगंज - भाकिमयू दशहरी संगठन ने धरना प्रदर्शन करने के लिए फूंका बिगुल#
#हरदोई:- बेनीगंज - भाकिमयू दशहरी संगठन ने धरना प्रदर्शन करने के लिए फूंका बिगुल#
#जिला प्रशासन के तुर्रमखां रवैये को अब नहीं किया जाएगा बर्दाश्त-राष्ट्रीय अध्यक्ष#
#हरदोई:- बेनीगंज - जिले के किसानों व मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आने वाली दिनांक 28 मई 2022 दिन शनिवार को किसान कुटी झरोइया निकट बेनीगंज प्रतापनगर सड़क मार्ग के किनारे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाने को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के निर्देशन पर किसान पदाधिकारियों ने 8 बिंदुओं की मांगों को लेकर उप जिला अधिकारी हरदोई सदर व संडीला को ज्ञापन सौंपा। वहीं पर क्रमवार समस्याओं में (1) सांगवान पोल्ट्री फार्म की गंदगी व प्रदूषण की वजह से आसपास के लगभग एक दर्जन गांव के ग्रामीण जानलेवा बीमारी व मक्खियों के प्रकोप से निजात दिलाए जाने के संबंध मे (2)झरोइया के चक मार्ग भूखंड संख्या 1930,1931 पर कुछ भू माफियाओं के द्वारा दीवार बनाकर कब्जा कर लिया गया है,जिसको कब्जा मुक्त कराया जाए। (3) झरोइया गांव के आदर्श तालाब को जाने वाला चक मार्ग संख्या 2043/ 2722 की राजस्व टीम गठित करके पैमाइश कराई जाए। (4) झरोइया पंचायत के खसरा संख्या 2146 की जो भूमि जूनियर हाई स्कूल के नाम दर्ज है, उसकी पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराया जाए। (5) झरोइया पंचायत के खसरा संख्या 2145 जो अस्पताल के नाम दर्ज है। उसकी पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराया जाए।(6) ग्राम पंचायत झरोइया में शिव शंकर सिंह के घर से जयराम पासी के घर तक मानक के अनुरूप इंटरलॉकिंग ना बनाए जाने के संबंध मैं।(7) ग्राम पंचायत झरोइया में 2015 से 2021 के अंतर्गत समस्त विकास कार्यों की जांच कराई जाए।(8) ग्राम पंचायत झरोइया में खसरा संख्या 24,1767 क 1855 क 1946, 1950 क 2432, 2488 पर अवैध पट्टे की जांच कर निरस्त कराए जाने की मांग की है#
#इस संबंध में भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि जिला प्रशासन के तुर्रमखां रवैया को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान व मजदूर लोगों के विभिन्न समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा जब तक कि समस्याओं का निस्तारण व उक्त समस्याओं पर आश्वासन नहीं दिया जाएगा#
#इस संबंध में जब उप जिलाधिकारी संडीला का सी0यू0जी0नंबर कई बार डायल कर उक्त ज्ञापन सौंपने की जानकारी चाही गई, तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments