#हरदोई:- माधौगंज - पंचायत भवन के पास सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं ने किया अवैध कब्जा#
#हरदोई:- माधौगंज - एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ भूमाफ़ियाओं द्वारा कब्जा की गयी सरकारी जमीनों व इमारतों पर बुलडोजर चलाकर भूमाफियाओं की कमर तोड़ रहे है तो वही दूसरी तरफ थाना माधौगंज के अंतर्गत ग्राम सभा रुदामऊ के पंचायत भवन,व आदिनाथ बाबा मंदिर के समीप प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री के चारों तरफ ग्राम वासियों के आवागमन के लिए छोड़ी गई अधूरे मार्ग निर्माण की सरकारी जमीन पर लालू,अनूप,कमलेश पुत्रगण रामबालक नामक भूमाफ़ियाओं द्वारा बिना परमिट ट्रैक्टर ट्राली द्वारा अवैध मिट्टी खनन कर अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर कब्ज़ा किया जा रहा है! जबकि यह सरकारी जमीन ग्राम वासियों समेत, विद्यालय बाउंड्री व आसपास के घरों के रहने वाले लोगों व बच्चों के लिए एवं बाबा आदिनाथ के मंदिर, पंचायत घर, प्राथिमक विद्यालय तथा ग्राम सभा व माधौगंज बाजार जाने वाले लिंक मार्गों के आवागमन हेतु विद्यालय प्रबंध समिति व पूर्व प्रधान किरन तिवारी द्वारा खुली बैठक में प्रस्ताव पास कर छोड़ी गई थी ! विचार करने वाली बात तो यह है कि गाँव के मुखिया ग्राम प्रधान के कार्यालय के पास सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा ट्रैक्टर ट्राली द्वारा मिट्टी डालकर अवैध कब्जा हो रहा है ! और ग्राम प्रधान के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है ! अब देखना यह है कि इस पर शासन व प्रसाशन ध्यान देता है या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का आधा अधूरा ही रह जायेगा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments