#हरदोई:- कोथावां - ग्रामप्रधान सहित कार्डधारक त्रस्त, कोटेदार मस्त#
#हरदोई:- कोथावां - ग्रामप्रधान सहित कार्डधारक त्रस्त, कोटेदार मस्त#
#बायोमेट्रिक मशीन पर राशनकार्ड धारकों के अंगूठे लगवाकर, राशन अगले माह डबल देने का देता है हवाला#
#हरदोई:- कोथावां - जिले के विकास खण्ड कोथावां की ग्राम पंचायत गेंगलापुर में कोटेदार कार्ड धारकों का राशन ना देकर घोटाला करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि ई पास मशीन पर अगूंठा लगवाने के बाद लाभार्थियों को राशन नहीं दिया जाता है#
#हरदोई : जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कार्डधारकों ने जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राम गेंगला पुर के प्रधान प्रतिनिधि अवनीश कुमार व राजकिशोर सहित कार्ड धारक कबीर दास, योगेंद्र कुमार, कुलदीप, गिरीश कुमार,कुलदीप कुमार आदि द्वारा उपजिला अधिकारी संडीला को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि ग्राम पंचायत गेगंलापुर के कोटेदार जोगपाल पुत्र मोहनलाल द्वारा सभी कार्ड धारकों को राशन नहीं दिया गया है। कोटेदार द्वारा हर माह में मशीन से बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया जाता है। इस बार भी मई माह का राशन नहीं दिया गया है।सभी कार्ड धारक जब राशन लेने जाते हैं तो कहते हैं कि मेरे पास राशन नहीं है। तुम्हें जहां शिकायत करनी हो तो करो मैं किसी से नहीं डरता हूं। मेरी ही ग्राम पंचायत के 82 कार्ड धारक ग्राम पंचायत श्यामपुर में अटैच है। उन सभी लोगों को भलीभांति मिल रहा है।हम सभी कार्ड धारक श्यामपुर के कोटेदार दिलाराम के यहां अटैच कराने की मांग कर रहे हैं।उक्त जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकिशोर वर्मा व अवनीश कुमार वर्मा आदि ने दी#
#इस संबंध में जब कोटेदार जोगपाल पुत्र मोहनलाल से जानकारी ली गई तो बताया कि विगत माह में लगभग 15 कार्ड धारकों से बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवा लिया गया था।परंतु गोदाम से राशन कम मिलने के कारण कार्ड धारकों को डबल राशन देने की बात कही थी। वह राशन इस माह में उक्त सभी कार्ड धारकों को दे दिया गया है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments