#हरदोई:- कछौना - अतिक्रमण करने वालों और कूड़ा सड़क पर डालने के आरोप में 19 लोगो को नोटिस जारी#
#हरदोई:- कछौना - अतिक्रमण करने वालों और कूड़ा सड़क पर डालने के आरोप में 19 लोगो को नोटिस जारी#
#नगर पंचायत को साफ-सुथरा व व्यवस्थित रखने में नगर वासी एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएंः- रेणुका यादव#
#हरदोई : कछौना - अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछोना पतसेनी रेणुका यादव ने बताया है कि शासन और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज नगर पंचायत कछौना पत्सेनी के समस्त वार्डाे में सरकारी भूमि/नाला/नाली/फुटपाथ कर किए गए अतिक्रमण को हटवाए जाने हेतु एवम सफाई के पश्चात लोगो द्वारा कूड़ा सड़क पर डाल दिए जाने की निगरानी हेतु वार्डवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी। अतिक्रमण को चिन्हित कराकर एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण करने वालों और कूड़ा सड़क पर डालने हेतु 19 लोगो को नोटिस जारी किया गया तथा 550 रूपए का जुर्माना वसूला गया। इस क्रम में कुछ लोगो द्वारा स्वतः अतिक्रमण हटाया जा रहा है। समयावधि पश्चात नगर पंचायत प्रशासन द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत को साफ-सुथरा व व्यवस्थित रखने में नगर वासी सहयोग करें और एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाएं#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments