#हरदोई:- गोपामऊ - सूफी संत हज़रत साग़र मियाँ रोड का चेयरमैन परवीन खान ने किया लोकार्पण#
#हरदोई:- गोपामऊ - सूफी संत हज़रत साग़र मियाँ रोड का चेयरमैन परवीन खान ने किया लोकार्पण#
#हरदोई:- गोपामऊ - सूफी संत हज़रत साग़र मियाँ रोड का चेयरमैन परवीन खान ने किया लोकार्पण#
#हरदोई : नगर पंचायत गोपामऊ के वार्ड नंबर 11 मोहल्ला बंजारा रोड का चैयरमैन द्वरा नामांकरण किया गया।अब यह रोड साग़र मिया रोड के नाम से जाना जाएगा#
#क़स्बा में हिन्दू मुस्लिम एकता व मानवता के प्रतीक रहे प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत साग़र मियां की स्मृति में वार्ड वासियों की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष परवीन खान ने हज़रत साग़र मियां रोड शिलापट का अनावरण किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदर्श नगर पंचायत चैयरमैन परवीन खान ने कहा कि सदैव नगर के विकास उत्थान के लिए कार्य किया है और आगे भी कार्य करेंगे। क़स्बा के युवा नेता चैयरमैन प्रतिनिधि नौशाद नदवी ने कहा की नगर वासी काफी समय से सूफी संत हज़रत साग़र मियां साहब के नाम से एक सड़क का नामांकरण किये जाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा क़स्बा में हर धर्म समाज के प्रसिद्ध व्यक्तियों के नाम से अन्य रोड का नामांकरण किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि दरगाह हज़रत साग़र मियां के सज्जादानशीन मुईज़ उद्दीन अहमद साग़री ने कहा की नगर नगर पंचायत द्वारा आधारभूत संरचनाओं को बल देने का जो अद्भुत प्रयास किया गया है वह सराहनीय है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सभासद सरताज गुड्डू ने कहा सबका साथ सबका विकास के साथ नगर पंचायत गोपामऊ का कायाकल्प हो रहा है। इस अवसर पर मौलाना इरफ़ान, मौलाना इमरान, मौलाना शमशुद्दीन, हाफ़िज़ मक़बूल, उमाशंकर शुक्ल चाचुआ, दिनेश अवस्थी, साधू शर्मा, मौलाना अब्दुल जब्बार, मौलाना अफ़ज़ाल, शम्भू दयाल, मौलाना उसामा, हाफिज शाहनवाज, अब्दुर्रहमान जमाई आदि ने साग़र मियां के सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत अध्यक्षा को मानव सेवा जनहित कार्यो के लिए नागरिक अधिकार मंच द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सभासद शमशुल खां सभासद शकील अहमद, शकील खा, सहित सागरी समाज व नगर वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना इरफान नदवी ने किया संचालन फ़रहान साग़री ने किया#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...



No comments