#हरदोई:- वुशू स्टेट चैंपियनशिप में नन्हें सूरमाओं ने हासिल किए 6 मैडल#
#हरदोई:- वुशू स्टेट चैंपियनशिप में नन्हें सूरमाओं ने हासिल किए 6 मैडल#
#हरदोई:- वुशू स्टेट चैंपियनशिप में नन्हें सूरमाओं ने हासिल किए 6 मैडल#
#मेरठ में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन#
#हरदोई : मेरठ में आयोजित हुई सब जूनियर वुशू स्टेट चैंपियनशिप में जिले के छोटे-छोटे खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड सहित 6 मेडल हासिल कर जिले के नाम का डंका बजाया, जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जिले में जोरदार स्वागत हुआ /16 से 18 जून तक मेरठ के गाडविन पब्लिक स्कूल में आयोजित सब जूनियर स्टेट विश्व चैंपियनशिप में जिले के 11 खिलाड़ियों में प्रतिभाग किया, अंडर 21 किलो भार वर्ग में सारांश मिश्रा ने गोल्ड मेडल और 45 किलो भार वर्ग में आयुष कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल किया, 33 किलो भार वर्ग में अंशिका त्रिवेदी, 27 किलो भार वर्ग में अनुभा राठौर, अंडर 24 किलो भार वर्ग में अक्षांश मिश्रा ,अंडर 27 किलो भार वर्ग में अभिषेक कश्यप ने कांस्य पदक हासिल किया, जीत कर लौटे सभी खिलाड़ियों का जिले में जोरदार स्वागत हुआ, सभी ने उन्हें बधाइयां दी। गायत्री विद्यापीठ स्कूल के संस्थापक रविकांत त्रिपाठी ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की, उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी, सभी खिलाड़ियों ने अपने कोच अनिल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिभाग किया, अनिल मिश्रा ने बताया कि सारांश मिश्रा का चयन 9 से 15 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित होने वाली सब जूनियर वुशू नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है, इससे पूर्व भी वह नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल कर चुका है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments