#हरदोई:- टड़ियावां - डीपीआरओ ने किया ग्राम पंचायत सैंती एवं बर्रासराय पंचायत भवन का निरीक्षण#
#हरदोई:- टड़ियावां - डीपीआरओ ने किया ग्राम पंचायत सैंती एवं बर्रासराय पंचायत भवन का निरीक्षण#
#सैती पंचायत सचिव का वेतन रोका, बर्रा ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलम्बित#
#हरदोई:- टड़ियावां - विकासखंड टडियावा की ग्राम पंचायत सेती तथा ग्राम पंचायत बर्रा सराय के पंचायत भवन का निरीक्षण गुरुवार को जिला पंचायतीराज अधिकारी गिरीश चन्द्र द्वारा किया गया।
उन्होंने बताया कि शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम मे आज विकासखंड टडियावा की ग्राम पंचायत सेती के पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन खंडहर के रूप मे पाया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव की वेतन वृद्धि रोक दी गयी है। निर्देशों के बावजूद ग्राम पंचायत अधिकारी ने कार्य नहीं कराया था। इसके उपरान्त पंचायती राज अधिकारी द्वारा विकासखंड टडियावा की ग्राम पंचायत बर्रा सराय का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे उन्होंने पाया कि पूर्व से निर्मित पंचायत भवन जो सही है उसे सचिव व प्रधान ने जर्जर दिखाकर डेढ़ वर्ष से कार्य नहीं कराया। इसमे सचिव प्रवीण कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी को दोषी मानते हुये ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित कर दिया गया है। जिला पंचायती राज अधिकारी ने बताया कि किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दास्त नही किया जायेगा। यदि पंचायत भवन के संचालन में किसी भी पंचायत सचिव द्वारा लापरवाही की जाती है तो निलम्बन समेत अन्य कठोर कार्यवाही की जा सकती है#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments