Breaking News

#हरदोई:- नोडल अधिकारी गोद लिए गए आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण करते रहेंः-आकांक्षा राना#


#हरदोई:- नोडल अधिकारी गोद लिए गए आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण करते रहेंः-आकांक्षा राना#

#हरदोई : विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना की अध्यक्षता में पोषण अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए आंगनबाड़ी केन्द्रों के समस्त नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी समय से अपनी आख्या प्रस्तुत करें। नोडल अधिकारी गोद लिए गए आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण करते रहें। उन्होंने कहा कि बीडीओ से समन्वय कर खराब आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत करवा ली जाए। 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाले सम्भव अभियान में विभिन्न विभाग समन्वय बनाकर पोषण के संबंध में लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए गजेन्द्र तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुध्दी मिश्रा, उपनिदेशक कृषि डॉ नन्द किशोर, डीसी मनरेगा प्रमोद कुमार चंद्रोल व अन्य नोडल अधिकारी उपस्थित रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments