Breaking News

#हरदोई:- डीआईओएस ने किया समर कैंप का शुभारंभ#


#हरदोई:- डीआईओएस ने किया समर कैंप का शुभारंभ#

#हरदोई  : शहर के राजकीय इंटर कॉलेज  में पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक वी०के० दुबे ने किया। समर कैम्प में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं । कैंप में  छात्र छात्राओं को ड्राइंग, पेंटिंग, नृत्य, गायन, मेहंदी रचना, बैडमिंटन आदि गतिविधियों के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किये गये हैं, उनके द्वारा कौशल प्रदान किया जा रहा। कार्यक्रम का नोडल अधिकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य टी० आर० वर्मा  को बनाया गया है। समर कैंप के समस्त कार्यक्रमों का संचालन का दायित्व रमेश चंद्र वर्मा को दिया गया है। श्री वर्मा ने बताया कि कैम्प में छात्ररछात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया,विभिन्न विषयों के शिक्षक विभिन्न विद्यालयों से बुलाए गए हैं#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments